रामलीला में रावण वध होते ही जयघोषों से गूंजा मैदान
Kannauj News - कन्नौज के ऋषिनगर मियागंज में श्री आदर्श रामलीला में रावण वध का दृश्य मंचित किया गया। राम के रावण का वध करते ही जय श्री राम के नारों से मैदान गूंज उठा। बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे, खासकर बच्चे और...

कन्नौज,संवाददाता। जनपद की सांस्कृतिक पहचान माने जाने वाले ऋषिनगर मियागंज में चल रही श्री आदर्श रामलीला में शनिवार को रावण वध का दृश्य जीवंत रूप में मंचित किया गया। जैसे ही राम द्वारा रावण का वध किया गया, पूरा रामलीला मैदान जय श्री राम के नारों से गूंज उठा। श्रद्धा, उत्साह और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। हरदोई रोड स्थित रामलीला स्थल पर आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता उमड़ी। खासतौर पर बच्चों और परिवारों के बीच रावण वध का दृश्य आकर्षण का केंद्र रहा। मंच पर भगवान श्रीराम और लंकापति रावण के बीच हुआ भयंकर युद्ध पूरी श्रद्धा और भक्ति भाव से मंचित किया गया, जिसे देखकर दर्शक भाव-विभोर हो उठे।
कार्यक्रम के अवसर पर भव्य मेले का आयोजन भी किया गया, जिसमें लोगों ने जमकर खरीदारी की और झूलों व स्टालों का आनंद उठाया। मेले में बच्चों, महिलाओं और युवाओं की खासी भागीदारी रही। सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से पुलिस बल की तैनाती रही और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचने के लिए समिति द्वारा विशेष प्रबंध किए गए थे। इस मौके पर ग्राम प्रधान संजय गुप्ता समेत अनिल कुशवाहा, चंद्रपाल सविता, एडवोकेट रामगोपाल कुशवाहा, ठाकुर महावीर, अंशू कुशवाहा, विकास कुशवाहा एडवोकेट, सुधीर गुप्ता, पिंटू सेठ सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




