Kannauj News: रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों में कराया सुलह-समझौता

हिन्दुस्तान, कन्नौज
share

Kannauj News: विशुनगढ़ में रामलीला कमेटी की बैठक हुई जिसमें क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार और थानाध्यक्ष ने पदाधिकारियों के बीच चल रहे मतभेद दूर करने के लिए बातचीत कराई। मेला प्रबंधक और उप मेला प्रबंधक नाराज थे, जिनका समाधान कर सभी से आयोजन सफल बनाने की अपील की गई। आगे की तैयारियों पर भी चर्चा हुई।

Kannauj News: रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों में कराया सुलह-समझौता

Kannauj News: विशुनगढ़, संवाददाता। थाना परिसर में रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें क्षेत्राधिकारी मयंक मिश्रा, तहसीलदार गिरीशचंद्र और थानाध्यक्ष शशिकांत कनौजिया ने पदाधिकारियों के बीच चल रहे मतभेद को दूर कराने के लिए सभी को एक साथ बैठाकर बातचीत कराई। बताया गया कि मेला प्रबंधक सुधीर द्विवेदी, उप मेला प्रबंधक ओमजी दीक्षित और महामंत्री बिद्दी बाथम कुछ मुद्दों को लेकर नाराज चल रहे थे। कमेटी संरक्षक मनोज कुमार शुक्ला ने अध्यक्ष सौरभ त्रिपाठी और प्रबंधक रामबक्स लोधी की मौजूदगी में सभी पदाधिकारियों से वार्ता की। इसके बाद आपसी मतभेद दूर कर कमेटी में तालमेल बनाए रखने के लिए सुलह-समझौता कराया गया।

अधिकारियों और संरक्षकों ने सभी पदाधिकारियों से मिल-जुलकर रामलीला व मेले का आयोजन सफल बनाने की अपील की। आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। हालांकि सुधीर द्विवेदी ने कहा कि वह अभी पूरी तरह सहमत नहीं हैं। वह अपने लोगों के साथ बैठक कर आगे का निर्णय लेंगे। उन्होंने बताया कि सात अक्टूबर को धरती पूजन और 15 अक्टूबर को रामलीला बारात निकाली जाएगी। इस दौरान प्रदीप वर्मा, रामवीर राजपूत, गोलू दीक्षित, विवेक तिवारी, शिवम खटीक, नीरज और इलियास हुसैन आदि मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsकन्नौजKannauj News: रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों में कराया सुलह-समझौता