Kannauj News: डिवाइडर पर आराम कर रहे रेलवे पेट्रोलिंग कर्मियों को ट्रक ने रौंदा, एक की मौत

हिन्दुस्तान, कन्नौज
Follow us on Google News
share

Kannauj News: जलालाबाद में पांडेयपुरवा अंडरपास के नीचे तेज रफ्तार ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया और वहां आराम कर रहे रेलवे पेट्रोलिंग कर्मियों को टक्कर मार दी। हादसे में रेलवे कर्मचारी आशी कुमार की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनके साथी अनूप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने ट्रक और चालक को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

डिवाइडर पर आराम कर रहे रेलवे पेट्रोलिंग कर्मियों को ट्रक ने रौंदा, एक की मौत
डिवाइडर पर आराम कर रहे रेलवे पेट्रोलिंग कर्मियों को ट्रक ने रौंदा, एक की मौत

Kannauj News: जलालाबाद, संवाददाता। रेलवे ट्रैक पर पेट्रोलिंग के दौरान थकान मिटाने के लिए डिवाइडर पर आराम कर रहे दो युवकों को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में रेलवे के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ पेट्रोलिंग कर रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। घटना बीती रात करीब 12:30 बजे पांडेयपुरवा अंडरपास के नीचे की है। सियरमऊ निवासी आशी कुमार उर्फ भैयालाल (35) पुत्र राकेश कुमार रेलवे में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था।

वह हरदेवपुरवा निवासी अनूप कुमार सविता के साथ रेलवे ट्रैक पर पेट्रोलिंग कर रहा था। रात करीब 12 बजे दोनों पांडेयपुरवा अंडरपास के नीचे बने डिवाइडर पर आराम करने लगे। इसी दौरान कानपुर की ओर जा रहा तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। ट्रक की चपेट में आने से आशी कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अनूप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर हाईवे एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां आशी कुमार को मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलते ही सिविल पुलिस और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर वाहन कब्जे में ले लिया। मृतक की पत्नी सोनी की तहरीर पर जसोदा चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsकन्नौजKannauj News: डिवाइडर पर आराम कर रहे रेलवे पेट्रोलिंग कर्मियों को ट्रक ने रौंदा, एक की मौत