नो पार्किंग जोन में डग्गामार वाहन, ई-रिक्शा व ऑटो का मजमा
Kannauj News - गुरसहायगंज रेलवे स्टेशन पर पार्किंग ठेकेदार की लापरवाही के कारण नो पार्किंग जोन में ऑटो और ई-रिक्शा खड़े हो रहे हैं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे अधिकारियों ने कई बार शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की है। यात्रियों ने ठेकेदार की मनमानी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
गुरसहायगंज, संवाददाता। रेलवे स्टेशन पर पार्किग ठेकेदार की मनमानी और लापरवाही के कारण परिसर के अंदर ऑटो ई रिक्शा नो पार्किंग जोन में खड़े हो रहे हैं इस और रेलवे के अधिकारी अनदेखी व्रत रहे हैं स्टेशन पर परिसर के एक कॉर्नर पर पार्किंग स्थल है। यहां ठेकेदार द्वारा पार्किंग की व्यवस्था की गई है। स्टेशन परिसर में नो पार्किंग जोन में डग्गामार वाहन, ई-रिक्शा व ऑटो का मजमा लगता है। ट्रेन आने से पहले बड़ी तादात में ऑटो ई रिक्शा वहां पहुंच जाते हैं। नो पार्किंग जोन में व रेलवे परिसर के अंदर बड़ी तादात में ऑटो खड़े होने से अपनी सवारी को रिसीव करने के लिए जाने वाले लोगों व निजी वाहनों को पहुंचना मुश्किल हो जाता है।
और ठेकेदार निजी वाहन पहुंचने पर उनसे वसूली का भी प्रयास करते हैं। यहां तक कि पार्किंग ठेकेदार ऑटो, ई रिक्शा से अवैध वसूली करके उन्हें नो पार्किंग जोन तक पहुंचने में मदद करते हैं। इससे यहां अव्यवस्था का माहौल बना हुआ है। हालांकि पार्किंग ठेकेदार की मनमानी की रेल विभाग के उच्च अधिकारियों तक कई बार शिकायत हुई। लेकिन रेल अधिकारियों द्वारा अनदेखी बरते जाने से यहां आने वाले यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों व नागरिकों ने रेल विभाग के अधिकारियों से पार्किंग ठेकेदार की मनमानी के साथ ही अपने निजी वाहनों से स्टेशन तक पहुंचने वाले यात्रियों की असुविधाओं को दूर करने की मांग की है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




