
पीएसए ऑक्सीजन प्लांट को क्रियाशील कर स्वास्थ्य सेवा को दी मजबूती
संक्षेप: Kannauj News - कन्नौज में जिला अस्पताल और 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय छिबरामऊ में पीएसए ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया गया है। यह कदम स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करेगा और गंभीर रोगियों को समय पर उपचार प्रदान करेगा। इससे ऑक्सीजन की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित होगी, जिससे महामारी या आकस्मिक परिस्थितियों में जिले को आत्मनिर्भर बनाया जा सकेगा।
फोटो 31 जिला अस्पताल में लगा पीएसए ऑक्सीजन प्लांट कन्नौज, संवाददाता। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। लखनऊ कीसाईरिक्स कंपनी द्वारा जिला अस्पताल और 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय छिबरामऊ में स्थापित पीएसए ऑक्सीजन प्लांट को क्रियाशील कर दिया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. स्वदेश गुप्ता ने बताया कि इस तकनीकी उपलब्धि का महत्व केवल उपकरण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जिले के लोगों की जीवन रक्षा से जुड़ी एक बड़ी सौगात भी है। अब जिले के अस्पतालों में ऑक्सीजन की निरंतर और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित होगी, जिससे गंभीर रोगियों का समय पर उपचार संभव हो सकेगा और किसी भी आपात स्थिति में लोगों को दूर-दराज के अस्पतालों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

बताया कि इस पहल से दमा, निमोनिया, हृदय और फेफड़ों से संबंधित गंभीर बीमारियों के मरीजों को बेहतर उपचार मिलेगा। साथ ही महामारी या आकस्मिक स्थिति में जनपद आत्मनिर्भर बन सकेगा। यह कदम स्वास्थ्य सुरक्षा प्रणाली को और मजबूत बनाएगा और अस्पतालों में मरीजों के लिए जीवनदायी ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित करेगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के नेतृत्व में यह पहल जिले के लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति प्रशासन की संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता का प्रमाण है। इसका उद्देश्य मरीजों तक समय पर ऑक्सीजन पहुंचाना, स्वास्थ्य सेवाओं को सुरक्षित, सरल और सुलभ बनाना तथा जिले को चिकित्सा सुविधाओं में और सक्षम बनाना है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




