भट्टे पर पहुंची प्रधानाध्यापिका, 6 बच्चों का कराया नामांकन

Newswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share

Kannauj News - शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने और अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने और अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय

भट्टे पर पहुंची प्रधानाध्यापिका, 6 बच्चों का कराया नामांकन

शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने और अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोडऩे के उद्देश्य से इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय कल्यानपुर की प्रधानाध्यापिका पूजा पांडेय ने लालकपुर स्थित ईंट भट्टे पर पहुंचकर विशेष नामांकन अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने वहां रहने वाले परिवारों से संपर्क कर 6 बच्चों का नवीन नामांकन कराया। प्रधानाध्यापिका पूजा पांडेय ने अभिभावकों को शासन द्वारा परिषदीय विद्यालयों में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों को नि:शुल्क पुस्तकें, ड्रेस, जूते-मोजे, स्वेटर और मध्यान्ह भोजन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। उन्होंने विद्यालय में दी जा रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था के बारे में भी विस्तार से बताया।

उन्होंने कहा कि विद्यालय में आधुनिक तकनीक के माध्यम से पढ़ाई कराई जा रही है। बच्चों को आईसीटी एवं कम्प्यूटर आधारित शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे उनका शैक्षिक स्तर बेहतर हो सके। इस दौरान बच्चों और अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया गया तथा नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील की गई। अभियान के दौरान अभिभावकों ने भी बच्चों को पढ़ाने में रुचि दिखाई।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।