Kannauj News: दशहरा मिलन समारोह में शामिल होंगे बृजभूषण शरण सिंह

हिन्दुस्तान, कन्नौज
Follow us on Google News
share

Kannauj News: 25 अक्टूबर को इटावा के मोतीझील में क्षत्रिय स्वाभिमान मंच का भव्य दशहरा मिलन समारोह आयोजित होगा। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह होंगे। जिलाध्यक्ष विकास सिंह भदौरिया ने ग्रामीणों से संपर्क कर कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की, इसे समाज की एकजुटता का अवसर बताया।

Kannauj News: दशहरा मिलन समारोह में शामिल होंगे बृजभूषण शरण सिंह

Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। आगामी 25 अक्टूबर को इटावा के मोतीझील स्थित वृंदावन गार्डन में आयोजित होने वाले क्षत्रिय स्वाभिमान मंच के भव्य दशहरा मिलन समारोह को लेकर तैयारियां जोर पकडऩे लगी हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के शामिल होने की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को क्षत्रिय स्वाभिमान मंच के जिलाध्यक्ष विकास सिंह भदौरिया ने हरिभानपुर गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में पहुंचकर जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की और इसे समाज के एकजुटता का बड़ा अवसर बताया।

इस दौरान शैलेंद्र सिंह भदौरिया, अमित सिंह प्रधान, विशेश्वर सिंह, जितेंद्र राठौर, अरुण प्रताप सिंह, राजू कोटेदार, अजय सिंह बैंस, अरविंद सिंह, राजू भदौरिया सहित कई लोग मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsकन्नौजKannauj News: दशहरा मिलन समारोह में शामिल होंगे बृजभूषण शरण सिंह