आनंदेश्वर धाम आश्रम में 16 मार्च की जनजागरण यात्रा की तैयारियां तेज

Feb 28, 2026 10:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share Share
Follow Us on

Kannauj News - कन्नौज के मानीमऊ गांव स्थित आनंदेश्वर धाम आश्रम में 16 मार्च को ध्वज पूजन एवं विशाल आनंद जनजागरण यात्रा की तैयारियों के लिए महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। समाज कल्याण विभाग के राज्य मंत्री असीम अरुण ने दर्शन-पूजन किया और आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा की। यात्रा 16 मार्च को मानीमऊ से शुरू होगी।

आनंदेश्वर धाम आश्रम में 16 मार्च की जनजागरण यात्रा की तैयारियां तेज

कन्नौज। मानीमऊ गांव स्थित आनंदेश्वर धाम आश्रम में 16 मार्च को प्रस्तावित ध्वज पूजन एवं विशाल आनंद जनजागरण यात्रा की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग के राज्य मंत्री असीम अरुण ने पहुंचकर दर्शन-पूजन किया और संतों व आयोजकों के साथ रूपरेखा पर चर्चा की। आश्रम के पीठाधीश्वर महाराज कौशल जी महाराज ने बताया कि 22 से 28 अप्रैल तक सनातन धर्म सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में भव्य धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसकी जनजागरूकता के लिए 16 मार्च को यात्रा निकाली जाएगी, जो मानीमऊ से शुरू होकर विभिन्न स्थानों से गुजरेगी। बैठक में यात्रा मार्ग, सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन पर चर्चा हुई।

मंत्री ने प्रशासनिक सहयोग का आश्वासन दिया। आयोजन को लेकर आश्रम परिसर में उत्साह का माहौल है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।