Hindi NewsUttar-pradesh NewsKannauj NewsPower Supply Disruption in Bahvalpur Villagers Protest Amidst Exam Preparations
दो दिन से बाधित है दो दर्जन गांव की बिजली

दो दिन से बाधित है दो दर्जन गांव की बिजली

संक्षेप:

Kannauj News - छिबरामऊ के बहवलपुर उपकेंद्र से जुड़े दो दर्जन से अधिक गांवों में पिछले दो दिनों से बिजली की आपूर्ति बाधित है। इससे ग्रामीणों में रोष है, विशेषकर छात्रों को बोर्ड परीक्षा की तैयारी में परेशानी हो रही है। बिजली विभाग के जेई ने बताया कि लाइन में फाल्ट के कारण आपूर्ति में बाधा आई है, जिसे जल्द ठीक किया जाएगा।

Feb 02, 2026 12:08 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share Share
Follow Us on

छिबरामऊ, संवाददाता। क्षेत्र के बहवलपुर उपकेंद्र से जुड़े लगभग दो दर्जन से अधिक गांवों की आपूर्ति पिछले दो दिन से बाधित चल रही है। बिजली न मिल पाने से क्षेत्र के लोगों में काफी रोष व्याप्त है। विद्युत आपूर्ति न हो पाने से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि बहवलपुर उपकेंद्र से जुड़े कल्यानपुर, कपूरपुर, अंतपुर, हाथिन, कसावा समेत उस क्षेत्र के लगभग दो दर्जन से अधिक गांव में शुक्रवार की देर रात करीब 11 बजे से बिजली गुल है। शनिवार को भी पूरे दिन विद्युत आपूर्ति नहीं हुई। रविवार को भी बिजली आपूर्ति अव्यवस्थित रही। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजलीकर्मी विद्युत बिल बकाया वसूली के लिए तो पूरी तरह प्रयास में जुटे रहते हैं, लेकिन बिजली संकट आने पर कोई न तो ध्यान देता और न ही कोई कार्रवाई की जाती है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बिजली न मिल पाने से सबसे बड़ी परेशानी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों में लगे हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं को उठानी पड़ रही है। हालत यह है कि ग्रामीणों के मोबाइल तक चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। इस संबंध में बिजली विभाग के जेई विकास गौतम ने बताया कि लाइन में फाल्ट आने के कारण आपूर्ति बाधित रही। फाल्ट को ठीक कराने का प्रयास किया जा रहा है। शीघ्र ही आपूर्ति पूरी तरह बहाल करा दी जाएगी।