Kannauj News: भीषण गर्मी में लगातार बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान
Kannauj News: तिरवा में गर्मी के कारण लगातार बिजली की कटौती और पानी की कमी से कस्बेवासियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। बारिश के बावजूद बिजली चली जाने से लोग रात भर गर्मी में परेशान रहे। अधिकारियों ने बताया कि फाल्ट के कारण बिजली व्यवस्था बाधित हुई, जिससे पानी की आपूर्ति भी बंद हो गई।

Kannauj News: तिर्वा, संवाददाता। गर्मी में कस्बे में लगातार बिजली की कटौती से कस्बेबासी परेशान हो गए। वहीं पानी न आने से दैनिक जरूरतों यहां तक कि फोन चार्ज के लिए भी लोग इधर-उधर भटकते लोग देखे गए। बिजली विभाग के अधिकारियों ने तिर्वा-कन्नौज मार्ग पर हुए फाल्ट को बिजली कटौती का कारण बताया। शनिवार की शाम को ही बारिश ने भीषण गर्मी में कुछ राहत दी, लेकिन बारिश होते ही कस्बे की विद्युत चली गई। पूरी रात बिजली न आने से घरों में लोग गर्मी से बेहाल रहे। भीषण गर्मी में कस्बे के लोगों ने अपनी छतों पर किसी तरह खुले आसमान में रात काटने पर मजबूर हो गए।
रविवार को भी बिजली की आवाजाही लगी रही। जबकि सोमवार को कस्बे में पूरे दिन बिजली न आने से कस्बेबासी परेशान हो गए। बिजली न बिजली न आने से पानी की आपूर्ति भी बंद हो गई। जिससे घरों में पानी न होने के कारण लोग परेशान हो गए। कस्बे में तेज हवा चलने व पानी की बूंदे गिरने से बिजली चली जाती है। जिससे लोगों को भीषण गर्मी में काफी कठिनाईयों का सामना करना पडता है। पानी बरसने के बाद बिजली की आपूर्ति बंद कर दी जाती है।


