Kannauj News: चार दिन से खराब पड़ा ट्रांसफार्मर, 40 घरों में अंधेरा

हिन्दुस्तान, कन्नौज
Follow us on Google News
share

Kannauj News: ताहपुर गांव में 63 केवीए का ट्रांसफार्मर चार दिन से खराब पड़ा है, जिससे लगभग 40 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। ग्रामीण गर्मी और पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं। बिजली विभाग के अभियंता से संपर्क नहीं होने पर ग्रामीण समाधान की मांग कर रहे हैं।

Kannauj News: चार दिन से खराब पड़ा ट्रांसफार्मर, 40 घरों में अंधेरा

Kannauj News: ताहपुर, तालग्राम। ताहपुर गांव में 63 केवीए का ट्रांसफार्मर चार दिन से खराब पड़ा है। इससे मेन बाजार समेत करीब 40 कनेक्शनधारकों की बिजली आपूर्ति ठप है। लगातार चार दिन से बिजली नहीं आने के कारण ग्रामीणों को उमस भरी गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, बिजली के अभाव में पेयजल का संकट भी खड़ा हो गया है। ग्रामीणों के मुताबिक गांव में लगे 63 केवीए के ट्रांसफार्मर से मेन बाजार सहित आसपास के करीब 40 घरों में बिजली की आपूर्ति होती है। चार दिन पहले अचानक ट्रांसफार्मर में खराबी आने के बाद आपूर्ति बंद हो गई।

ग्रामीणों की समस्याएं

इसके बाद से ग्रामीण लगातार ट्रांसफार्मर बदलवाने या उसकी मरम्मत कराने की मांग कर रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग के अवर अभियंता (जेई) भूपेंद्र सिंह को कई बार फोन कर ट्रांसफार्मर खराब होने की जानकारी देने का प्रयास किया गया। उनका कहना है कि जेई फोन नहीं उठाते हैं। ऐसे में ग्रामीणों के सामने समस्या की शिकायत करने और समाधान कराने को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। बिजली आपूर्ति बंद होने से घरों में अंधेरा छाया हुआ है। इसके अलावा नलकूप और अन्य विद्युत चालित उपकरण नहीं चल पाने के कारण ग्रामीणों को पानी की समस्या से भी जूझना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से जल्द ट्रांसफार्मर बदलवाकर आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।

ग्रामीणों की चेतावनी

ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह मामले की शिकायत ऊर्जा राज्य मंत्री कैलाश राजपूत से करेंगे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि लगातार बिजली संकट से लोगों को काफी परेशानी हो रही है और विभाग को तत्काल संज्ञान लेकर आपूर्ति बहाल करनी चाहिए। इस संबंध में पक्ष जानने के लिए अवर अभियंता भूपेंद्र सिंह को फोन किया गया, लेकिन उनका फोन नहीं उठा। इस कारण विभाग का पक्ष नहीं मिल सका।

सामान्य प्रश्न

ताहपुर में बिजली संकट के कारण क्या हो रहा है?
ताहपुर गांव में 63 केवीए का ट्रांसफार्मर चार दिन से खराब है, जिससे बिजली आपूर्ति ठप है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsकन्नौजKannauj News: चार दिन से खराब पड़ा ट्रांसफार्मर, 40 घरों में अंधेरा