ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कन्नौजचार दिन रुकी पॉजिटिव महिला, फिर भी नहीं हुआ हॉटस्पॉट

चार दिन रुकी पॉजिटिव महिला, फिर भी नहीं हुआ हॉटस्पॉट

मैनपुरी के एक गांव से अपनी ननद के यहां चार दिन पहले आई महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई, जिससे हड़कंप मच गया। वह महिला नगर में रुकी थी। इसके बाद भी क्षेत्र को हॉटस्पॉट नहीं किया गया। महिला को मैनपुरी की...

चार दिन रुकी पॉजिटिव महिला, फिर भी नहीं हुआ हॉटस्पॉट
हिन्दुस्तान टीम,कन्नौजSun, 12 Jul 2020 04:32 PM
ऐप पर पढ़ें

मैनपुरी के एक गांव से अपनी ननद के यहां चार दिन पहले आई महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई, जिससे हड़कंप मच गया। वह महिला नगर में रुकी थी। इसके बाद भी क्षेत्र को हॉटस्पॉट नहीं किया गया। महिला को मैनपुरी की स्वास्थ्य टीम अपने साथ ले गई।

मैनपुरी के एक गांव की महिला की शहर के मोहल्ला आजादनगर में रिश्तेदारी है। वह महिला अपनी ननद के घर लगभग चार दिन रुकी। उस महिला का सात जुलाई को कोरोना का सैंपल मैनपुरी में लिया गया था। अगले दिन आठ जुलाई को वह नगर के आजाद नगर में ननद के यहां आ गई थी, जबकि मैनपुरी की स्वास्थ्य टीम ने उसे होम क्वारंटीन रहने के लिए कहा था। इसके बावजूद वह ननद के बीमार बेटे को देखने सौरिख आ गई।

11 जुलाई उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही मैनपुरी जनपद की स्वास्थ्य टीम ने यहां आकर उसे अपने साथ ले गई। मोहल्ले के लोगों के मुताबिक वह इस दौरान मोहल्ले में ही कई घरों में गई और कई लोगों के संपर्क में रही। ऐसे में जब उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है, तो इस मोहल्ले को भी एहतियात के तौर पर हॉटस्पॉट करना चाहिए था।

इस बारे में डीएम राकेश मिश्रा ने बताया कि पॉजिटिव महिला की रिश्तेदार ननद के परिवार में यदि कोई व्यक्ति पॉजिटिव आता है, तो उस एरिया को हॉटस्पॉट किया जाएगा। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग ने मोहल्ले के 10 लोगों को सैंपल के लिए अस्पताल भेजा। सीएचसी प्रभारी डॉ.अजहर सिद्दीकी ने बताया कि 10 लोगों को जिला अस्पताल सैंपलिंग के लिए भेजा गया है और सभी लोगों को मानीमऊ में क्वारंटीन किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें