कलकत्तापुर्वा मारपीट मामले में दूसरे पक्ष से भी रिपोर्ट

हिन्दुस्तान, कन्नौज
Follow us on Google News
share

कलकत्तापुर्वा गांव में बच्चों के विवाद के चलते दो परिवारों के बीच मारपीट हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। इस झगड़े में दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हुए, जिन्हें स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कलकत्तापुर्वा मारपीट मामले में दूसरे पक्ष से भी रिपोर्ट

थाना क्षेत्र के कलकत्तापुर्वा गांव में बच्चों के विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दूसरे पक्ष की तहरीर पर भी चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। गौरतलब है कि शुक्रवार शाम बच्चों के खेलने के दौरान हुए विवाद ने देखते ही देखते दो पक्षों के बीच मारपीट का रूप ले लिया था। दोनों ओर से लाठी-डंडे चले थे, जिसमें दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालग्राम में भर्ती कराया था।

पहले पक्ष की ओर से पूनम पत्नी दृगपाल सिंह की तहरीर पर पुलिस ने ममता पत्नी गंगाचरण, शैलजा पुत्री गंगाचरण, सोनू पुत्र विनय कुमार और विनय कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। अब दूसरे पक्ष से ममता पत्नी गंगाचरण की तहरीर पर पुलिस ने अमरजीत पुत्र दृगपाल, पूनम पत्नी दृगपाल, रानी पत्नी मोतीलाल और तिलक राम पुत्र रूपम के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी विनय शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।