घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में पांच पर केस

घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में पांच पर केस

संक्षेप:

Kannauj News - तालग्राम में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज किया है। पीड़ित संजीव कुमार ने आरोप लगाया कि आरोपी उसके घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Dec 12, 2025 05:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share

तालग्राम, संवाददाता। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के गांव रूपपुर असेह निवासी संजीव कुमार उर्फ अंकित ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि आठ नवंबर की रात वह आलू बुआई की कटाई कर रहे थे। तभी गांव के अनुज कुमार, अंकुश कुमार पुत्रगण प्रेमपाल, गौरव कुमार पुत्र बलवीर सिंह, शोभित पुत्र रजनीश और बलवीर पुत्र रामेश्वर रंजिश को लेकर उसके दरवाजे पर आकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर सभी आरोपी एकजुट होकर लाठी-डंडों से मारपीट करने लगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पीड़ित का कहना है कि वह बचने के लिए घर के अंदर चला गया, लेकिन आरोपी उसका पीछा करते हुए घर में घुस आए और जमकर मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि घटना के बाद उसने तालग्राम पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन न तो उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया और न ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई हुई। संजीव की शिकायत पर न्यायालय ने आदेश जारी किया, जिसके बाद थाना तालग्राम पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी ध्यानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।