Hindi NewsUttar-pradesh NewsKannauj NewsPolice Case Filed Over Dowry Demands After Marriage Agreement in Chhibramau
 पांच लाख लेने के बाद लडक़े ने शादी से किया इनकार

पांच लाख लेने के बाद लडक़े ने शादी से किया इनकार

संक्षेप: Kannauj News - -अपर पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मुकदमा दर्जछिबरामऊ, संवाददाता। शादी तय कर पांच लाख रुपये लेने के बाद कार और पांच लाख रुपये की अतिरिक्त मांग को लेकर मामला बिगड़ गया। इस पर लडक़े ने शादी करने से ही मना कर...

Wed, 12 Nov 2025 07:22 PMNewswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share Share
Follow Us on

-अपर पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मुकदमा दर्ज छिबरामऊ, संवाददाता। शादी तय कर पांच लाख रुपये लेने के बाद कार और पांच लाख रुपये की अतिरिक्त मांग को लेकर मामला बिगड़ गया। इस पर लडक़े ने शादी करने से ही मना कर दिया। पीडि़त की शिकायत पर अपर पुलिस अधीक्षक के आदेश पर लडक़ा सहित परिजनों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सौरिख थाना क्षेत्र के नगला दुनआ निवासी मोहम्मद इसराइल मंसूरी पुत्र अलाउद्दीन ने अपर पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसने अपनी पुत्री नगमा बानो की शादी जनपद औरैया के थाना फफूंद के गांव पता निवासी मोहम्मद गुलशन पुत्र यासीन मंसूरी के साथ तय की थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जिसमें 9 जून 2025 को रुकाई में उसने एक लाख का सामान सहित फल फ्रूट एवं 4 लाख रुपये नगद दिए थे। उसके बाद 10 अक्टूबर 25 को उसके गांव नगला दनूआ में रिंग सेरेमनी का कार्यक्रम हुआ था। जिसमें उसका लगभग 2 लाख रुपए तक का खर्चा हुआ था। सभी नाते रिश्तेदार हंसी-खुशी शामिल हुए थे। विवाह की तिथि 1 दिसंबर 2025 निश्चित हुई थी। जिसको लेकर उसके द्वारा हलवाई, गेस्ट हाउस, टेंट, बारात की सारी तैयारियां पूरी हो गई थी। 20 अक्टूबर 2025 को गुलशन का फोन आया और कहा कि उसे दहेज में चार पहिया कार और 5 लाख रुपये नगद की मांग की। साथ ही कहा कि इतनी व्यवस्था करो तभी यह शादी होगी। दूसरे दिन उसने उनके घर जाकर काफी मेहनत की, लेकिन गुलशन उनके पिता यासीन, माता परवीन, नंद मुस्कान अतिरिक्त दहेज में कार एवं 5 लाख रुपए नगद के बिना विवाह करने को तैयार नहीं हुए। 25 अक्टूबर 2025 को अपने सौरिख निवासी रिश्तेदार सरफुद्दीन के यहां भी पंचायत डलवाई। जिसमें उक्त लोग आए परंतु सभी चारों लोग अतिरिक्त दहेज के बिना विवाह करने को तैयार नहीं हुए। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर चारों लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी।