अपहरण के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Kannauj News - इन्दरगढ़ थाना पुलिस ने अपहरण के मामले में फरार अभियुक्त सर्वेश को गिरफ्तार किया। 17 वर्षीय लड़की के गायब होने के मामले में 10 दिसंबर 2025 को मामला दर्ज किया गया था। पूछताछ के बाद, सर्वेश को न्यायालय में पेश किया गया और जेल भेज दिया गया।

थाना पुलिस ने अपहरण के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया। थाना इन्दरगढ़ क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी महिला की 17 वर्षीय पुत्री घर से बिना बताये कहीं चली गयी थी। इस मामले में 10 दिसंबर 2025 को थाना इंदरगढ़ में.सर्वेश पुत्र अशोक निवासी ग्राम प्रधानपुर थाना झींझक जिला कानपुर देहात व मोनू पुत्र मुन्नीलाल कठेरिया निवासी ग्राम कठार चैकी हसेरन थाना इन्दरगढ जिला कन्नौज के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराया गया था । मामले में विवेचना के दौरान पाक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गई। मंगलवार को पुलिस ने अभियुक्त सर्वेश कुमार को ग्राम कठार रोड से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


