Hindi NewsUttar-pradesh NewsKannauj NewsPolice Arrests Key Accused in Religious Conversion Case in Kannauj
धर्मांतरण गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, कई जिलों तक फैला नेटवर्क

धर्मांतरण गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, कई जिलों तक फैला नेटवर्क

संक्षेप:

Kannauj News - औरैया और कानपुर देहात के ध्यानार्थ फोटो 28 आरोपी अजब सिंह कन्नौज। ठठिया थाना क्षेत्र के औसेर मौजा अंतर्गत करसाह गांव में सामने आए धर्मांतरण मामले में

Jan 29, 2026 11:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share Share
Follow Us on

कन्नौज। ठठिया थाना क्षेत्र के औसेर मौजा अंतर्गत करसाह गांव में सामने आए धर्मांतरण मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी और धर्मांतरण के मास्टरमाइंड अजब सिंह पुत्र हरिराम निवासी समरथपुर औरैया को ठठिया पुलिस ने इत्र पार्क के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से धर्मांतरण नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग सामने आए हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो अजब सिंह गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों को रुपये व अन्य सामान का लालच देकर, साथ ही बीमारियों का भय दिखाकर धर्म परिवर्तन के लिए तैयार करता था।

बीते महीने इस मामले में पुलिस पहले ही करसाह निवासी उमाशंकर, विद्यासागर और पन्नालाल को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि अजब सिंह फरार था। उसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही थी। जांच के दौरान पुलिस और सर्विलांस टीम ने कई संदिग्धों से पूछताछ की। कुछ दिन पहले एक एलएलबी छात्रा और उसके ताऊ से भी पूछताछ की गई थी। छात्रा के मोबाइल फोन में धर्मांतरण से जुड़े कई नाम और संपर्क सामने आए थे, हालांकि पुख्ता साक्ष्य न मिलने पर उन्हें छोड़ दिया गया था। जांच में यह भी सामने आया कि छात्रा धर्मांतरण से जुड़े लोगों के साथ विदेश यात्रा तक कर चुकी है। फिलहाल इस पूरे प्रकरण की जांच विशेष टीम कर रही है। पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि जेल भेजे गए आरोपियों के तार कानपुर देहात, इटावा और कानपुर नगर से जुड़े हुए हैं, जिससे गिरोह के नेटवर्क के व्यापक होने की आशंका जताई जा रही है। गौरतलब है कि 6 दिसंबर को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने ठठिया थाना प्रभारी देवेश कुमार को सूचना दी थी कि करसाह गांव के एक मकान में अनुसूचित जाति के कुछ लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए एकत्र किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से ईसाई धर्म से जुड़ी एक झोला किताब और सील बंद दो बोतल तरल पदार्थ बरामद किए थे। ठठिया थाना प्रभारी देवेश कुमार ने बताया कि धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी अजब सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और जल्द ही और खुलासे हो सकते हैं। औरैया और कानपुर देहात के ध्यानार्थ फोटो 28 आरोपी अजब सिंह

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;