ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कन्नौजपर्यावरण के लिए पौधरोपण आवश्यक

पर्यावरण के लिए पौधरोपण आवश्यक

पर्यावरण सेवा समिति द्वारा लोगों को पौधे लगाने के लिए जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। समिति के लोगों द्वारा अब तक क्षेत्र के धार्मिक स्थलों पर पौधरोपण का कार्य किया जा चुका...

पर्यावरण के लिए पौधरोपण आवश्यक
हिन्दुस्तान टीम,कन्नौजThu, 19 Mar 2020 11:27 PM
ऐप पर पढ़ें

पर्यावरण सेवा समिति द्वारा लोगों को पौधे लगाने के लिए जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। समिति के लोगों द्वारा अब तक क्षेत्र के धार्मिक स्थलों पर पौधरोपण का कार्य किया जा चुका है।

पर्यावरण सेवा समिति की टीम ने संचालक विशाल दीक्षित के नेतृत्व में क्षेत्र के रंधीरपुर गांव में अभियान चलाकर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया और लोगों को बताया कि जीवन के लिए पौधे कितने आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि वृक्षों से जहां हमें एक तरफ ऑक्सीजन मिलता है, उनसे विभन्नि प्रकार की औषधियां भी प्राप्त होती हैं। जिनसे मानव स्वच्छ और स्वस्थ रहता है। उन्होंने बताया कि उनकी पर्यावरण टोली शहर के रामलीला मैदान, बाबा की बगिया, देवता महाराज रंधीरपुर, फायर स्टेशन आदि स्थानों पर पौधरोपण कर चुकी है। इस दौरान अध्यक्ष आनंद शुक्ला, बंटी दीक्षित, जयकिशन यादव, सोनू बाथम, पुरुषोत्तम तिवारी, निशांत दीक्षित व अखिलेश दीक्षित प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें