गुरसहायगंज। हिन्दुस्तान संवाद
खेल से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। खेल हम सभी को निरोगी रखने में भी सहायक है। खेलों से नियमित व्यायाम होता है और शरीर में नवीन उर्जा का संचार होता है। खेल सामाजिक एकजुटता का भी संदेश देते है। यह बात युवा सपा नेता सूरज सिंह एडवोकेट ने कही।
इससे पहले युवा सपा नेता ने ग्राम मझपुर्वा स्थित पायका मैदान में आयोजित मझपुरवा क्रिकेट टूर्नामेंट का फीता काटकर उद्घाटन किया। आयोजकों ने फूलमालाए पहनाकर उनका स्वागत किया। उन्होने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए सभी को एकजुट होकर सहयोग करना चाहिए। जिससे युवाओं का उत्सावर्धन हो और वह अपनी प्रतिभा को निखार सके। इस दौरान धीरज, मनफूल, रिंकू, अरुण, अलीम, इशरत खान आदि मौजूद रहे।