फोटो ग्राफर्स एसोसिएशन की विशेष बैठक में संगठन मजबूती पर जोर

हिन्दुस्तान, कन्नौज
Follow us on Google News
share

छिबरामऊ में बीकानेर होटल में फोटोग्राफर्स एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई। इसका उद्देश्य सदस्यों के बीच एकता, सहयोग और सुरक्षा की भावना को बढ़ाना था। बैठक में कई फोटोग्राफर्स ने भाग लिया और संगठन की मजबूती के लिए सुझाव दिए। सभी ने संगठित रहकर कार्य करने का संकल्प लिया।

फोटो ग्राफर्स एसोसिएशन की विशेष बैठक में संगठन मजबूती पर जोर

छिबरामऊ, संवाददाता। नगर स्थित बीकानेर होटल में फोटोग्राफर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश, जिला कन्नौज की ओर से एसएसएस योजना, साझा सुरक्षा संकल्प विषय पर एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य फोटोग्राफर साथियों के बीच एकता, सहयोग और सुरक्षा की भावना को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम में जिले भर के फोटोग्राफरों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और संगठन को मजबूत बनाने पर विचार साझा किए। बैठक में प्रदेश विशेष सचिव सौरभ मिश्रा, जोनल हेड कानपुर विष्णु नारायण दीक्षित तथा मंडल प्रमुख कानपुर अमित राठौर विशेष रूप से मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती आपसी एकजुटता और सहयोग से ही संभव है।

उन्होंने सभी सदस्यों से एक-दूसरे के साथ खड़े रहकर संगठन को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सोनू बाजपेयी, बाबाजी गुप्ता, मनीष शर्मा, अवधेश राठौर, पिंटू सक्सेना, प्रितेश कटियार, शुभम स्टूडियो तिर्वा, बबलू यादव, तौसीफ, शादाब, अनिल शाक्य, पायल स्टूडियो सहित कई फोटोग्राफर उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सदस्यों ने संगठन की भावी योजनाओं, सुरक्षा व्यवस्था और आपसी सहयोग को लेकर अपने सुझाव भी रखे। एसएसएस योजना के माध्यम से फोटोग्राफर परिवारों की सुरक्षा और सहयोग को प्राथमिकता देने की बात कही गई। अंत में सभी सदस्यों ने संगठित रहकर समाज और संगठन हित में कार्य करने का संकल्प लिया। आयोजकों ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने की बात कही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।