ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कन्नौजपेट्रोल पंप के सेल्समैन को गोली मार कर घायल किया

पेट्रोल पंप के सेल्समैन को गोली मार कर घायल किया

कोतवाली गुरसहायगंज के ग्राम नदसिया में पेट्रोल पंप के सेल्समैन को कार सवार हमलावरों ने गोली मार कर घायल कर दिया। गोली मार कर हमलावर फरार हो गए।मंगलवार की रात तकरीबन नौ बजे नदसिया स्थित बृंदावन किसान...

पेट्रोल पंप के सेल्समैन को गोली मार कर घायल किया
हिन्दुस्तान टीम,कन्नौजTue, 14 Nov 2017 11:25 PM
ऐप पर पढ़ें

कोतवाली गुरसहायगंज के ग्राम नदसिया में पेट्रोल पंप के सेल्समैन को कार सवार हमलावरों ने गोली मार कर घायल कर दिया। गोली मार कर हमलावर फरार हो गए।

मंगलवार की रात तकरीबन नौ बजे नदसिया स्थित बृंदावन किसान सेवा केन्द्र (पेट्रोल पंप) का सेल्स मैन विक्रम सिंह पंप परिसर में बाहर बैठा था। बताया जा रहा है के इसी बीच मुख्य मार्ग पर कुछ दूरी पर एक कार रुकी। कार सवार लोगों ने पीछे से आकर विक्रम सिंह के ऊपर फायर झोंक दिए जिसमें वह घायल हो गया। बताया गया कि गोली बाएं पैर में लगी है। हमलावर गोली मार कर कार से फरार हो गए। फायरिंग सुन कर पंप पर मौजूद अन्य लोग भी सकते में आ गए। अफरा-तफरी मच गई। गांव के लोग भी सन्न रह गए।

सूचना पर कोतवाल महेन्द्र सिंह गौतम घटना स्थल पर पहुंचे। घायल को एम्बुलेंस से इलाज के लिए भेजा गया। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि हमलावरों के बारे में जानकारी के साथ ही तलाश की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें