Kannauj News: बेकाबू कार की टक्कर से राहगीर घायल
Kannauj News: गुरुसहायगंज में मलिकपुर सिंहपुर रोड पर एक अनियंत्रित कार ने पैदल चल रहे युवक कल्लू (24 वर्ष) को टक्कर मार दी। जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। युवक को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। पुलिस ने चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

Kannauj News: गुरुसहायगंज। मलिकपुर सिंहपुर रोड पर अनियंत्रित कार की टक्कर से एक पैदल राहगीर युवक घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।घटना के संबंध में ग्राम सिंहपुर निवासी विनोद पुत्र सुखराम ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है उन्होंने बताया कि उसका पुत्र कल्लू (24 वर्ष) मलिकपुर बाजार से अपने गांव सिंहपुर वापस घर आ रहे था। रास्ते में तमियामऊ ब्रह्मदेव के समीप पीछे से आ रही कार के चालक ने लापरवाही बरतते हुए पैदल आ रहे उसके पुत्र कल्लू को जोर दार टक्कर मार दी। जिससे उसके पैर, शरीर व सिर में गभीर चोट आई है।
चालक मौका लगते ही कार लेकर मौके से भाग गया। मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने उसे इलाज के लिए एम्बुलेंस से इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र गुरसहायगंज भेजा। पुलिस ने बताया कि तहरीर की आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके दुर्घटना करके भागे वाहन की तलाश की जा रही है।


