Kannauj News: बटेला में पीडीए पंचायत में किसानों और महंगाई के मुद्दे उठे

हिन्दुस्तान, कन्नौज
Follow us on Google News
share

Kannauj News: छिबरामऊ के ग्राम बटेला में पीडीए पंचायत का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं, बेरोजगारी, महंगाई और कृषि से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि आकाश शाक्य ने किसानों को उचित मूल्य न मिलने, रोजगार की कमी और सामाजिक न्याय पर जोर दिया। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में सपा को मजबूत करने का भी आह्वान किया।

Kannauj News: बटेला में पीडीए पंचायत में किसानों और महंगाई के मुद्दे उठे

Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। ग्राम बटेला में पीडीए पंचायत का आयोजन किया गया। इसमें किसानों, युवाओं, महंगाई, बेरोजगारी और सामाजिक न्याय समेत जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि सपा के प्रदेश सचिव आकाश शाक्य ने कहा कि आम जनता महंगाई और बेरोजगारी से परेशान है। सरकार को रोजगार, सस्ती खाद, बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि छिबरामऊ और कन्नौज आलू उत्पादन के लिए प्रसिद्ध हैं, लेकिन किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। खेती की लागत लगातार बढ़ रही है। खाद की कथित कमी से किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

उन्होंने समय पर खाद, बीज और अन्य कृषि संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की। आकाश शाक्य ने चीनी के बढ़ते दाम और ई-20 पेट्रोल को लेकर भी सरकार से सवाल किए। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की जरूरत है। राम मंदिर से जुड़े चंदे और निर्माण कार्य में पारदर्शिता की मांग करते हुए उन्होंने आरोपों की निष्पक्ष जांच की बात कही। उन्होंने पीडीए को सामाजिक न्याय और पिछड़ों, दलितों व अल्पसंख्यकों की भागीदारी की आवाज बताया। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में सपा को मजबूत करने की अपील की। पंचायत में बाबा रामप्रकाश यादव, अजय यादव, अनुराग पाल, सुनील शाक्य, सुमित शाक्य समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsकन्नौजKannauj News: बटेला में पीडीए पंचायत में किसानों और महंगाई के मुद्दे उठे