Hindi NewsUttar-pradesh NewsKannauj NewsPatriotism Competition in Kanpur Students Celebrate Valor and Sacrifice
परिषदीय विद्यालयों के छात्रों में राष्ट्र प्रेम की भावना को जाग्रत कर रहा वीरगाथा कार्नर

परिषदीय विद्यालयों के छात्रों में राष्ट्र प्रेम की भावना को जाग्रत कर रहा वीरगाथा कार्नर

संक्षेप:

Kannauj News - कन्नौज में परिषदीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के लिए वीरगाथा प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसका उद्देश्य बच्चों में देशभक्ति, पराक्रम और बलिदान की भावना को प्रबल करना है। बहादुरपुर उज्जैना में वीरगाथा कार्नर का निर्माण किया गया है, जहां बच्चे शौर्य पुरस्कार विजेता सैनिकों की कहानियों से प्रेरित होकर अपनी रचनाएँ प्रस्तुत कर सकते हैं।

Sat, 8 Nov 2025 06:35 PMNewswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share Share
Follow Us on

कन्नौज। परिषदीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के लिए देशभक्ति की भावना को प्रबल करने के लिए वीरगाथा प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम के पीछे मकसद है कि छात्र-छात्राओं में देशभक्ति, पराक्रम और बलिदान की भावना को प्रबल करना है। प्राथमिक विद्यालय बहादुरपुर उज्जैना में वीरगाथा कार्नर का निर्माण किया गया। प्रधानाध्यापक गुंजन भदौरिया ने बताया कि विद्यालय में बच्चों को शौर्य पुरस्कार विजेता सैनिकों के विषय में बताने के लिए उनके मन में राष्ट्र प्रेम की भावना को प्रबल करने के लिए वीरगाथा कार्नर बनाया है। बच्चों की कविता, कहानी, रेखाचित्र व चित्रकला में विजेताओं की प्रवष्टि पोर्टल पर अपलोड कर दी गई हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बीएसए संदीप कुमार ने कहा कि बहादुरपुर उज्जैना में वीरगाथा कार्नर तैयार किया गया। यह पहल सराहनीय है। परिषदीय विद्यालयों में वीरगाथा कार्नर तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। परियोजना की शुरुआत 2021 में रक्षा मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय की संयुक्त पहल के रुप में हुई थी। छात्र-छात्राओं को वीर सपूतों, शौर्य पुरस्कार विजेताओं और ऐतिहासिक योद्धाओं की जीवन गाथाओं से प्रेरणा लेकर अपनी कला, लेखन, मल्टीमीडिया प्रस्तुति के माध्यम से अपनी अभिव्यक्ति दे सकते हैं। छात्र-छात्राएं प्रथ्वीराज चौहान, छत्रपति शिवाजी, 1857 के सेनानी, आदिवासी नायक वीरों जीवन से प्रेरित होकर अपनी रचनाएं प्रस्तुत कर सकते हैं। कक्षा तीन से पांच तक के छात्र कविता, कहानी, रेखाचित्र,चित्रकला व कक्षा छह से आठ के छात्र कविता, कहानी, पेटिंग की प्रस्तुतिकरण करते हैं।---------