Hindi NewsUttar-pradesh NewsKannauj NewsPanchayat Secretaries Protest Against Online Attendance Mandate in Chhibramau
अपनी मांगों को लेकर पंचायत सचिवों ने किया विरोध प्रदर्शन

अपनी मांगों को लेकर पंचायत सचिवों ने किया विरोध प्रदर्शन

संक्षेप:

Kannauj News - छिबरामऊ में सचिवों ने विकास खंड मुख्यालय पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा। सचिवों ने ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली के खिलाफ सत्याग्रह का आयोजन किया है और 5 दिसंबर को धरना प्रदर्शन की योजना बनाई है।

Dec 03, 2025 10:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share Share
Follow Us on

छिबरामऊ, संवाददाता। समन्वय समिति के आवाहन पर सचिवों विकास खंड मुख्यालय पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। सचिवों का कहना है कि जब तक उनकीं मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के अध्यक्ष कृष्ण कुमार, महामंत्री शिवम पाठक, ग्राम विकास अधिकारी संघ के अध्यक्ष नीलम शर्मा व महामंत्री प्रियांशू ने बताया कि शासनादेश के अनुसार पंचायत सचिव की उपस्थिति को ऑनलाइन किए जाने हेतु आदेश दिए गए हैं। वर्तमान परिवेश में यह आदेश अव्यवहारिक तथा शासकीय कार्य को बाधित करने वाला है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में संगठन द्वारा सत्याग्रह कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

4 दिसंबर तक काली पट्टी बांधकर विरोध के साथ शासकीय कार्यों का संपादन किया जाएगा। 5 दिसंबर को सभी विकास खंडों में 11 से 1 बजे तक ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली के विरोध में विकास खंड मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन के साथ ही उच्चाधिकारियों को ज्ञापन प्रेषित किए जाएंगे। इसके अलावा जिले के समस्त पंचायत सचिव व्यक्तिगत फोन नंबर पर क्रिएट किए गए समस्त शासकीय जनपदीय एवं विकास खंड स्तरीय ग्रुप से लेफ्ट करेंगे। 10 दिसंबर से सचिव द्वारा इंजन चालित वाहनों से नहीं किया जाएगा। ऐसे में अनुमन्य साइकिल भट्टा 200 रुपये मिलने के कारण सभी सचिव साइकिल, टेंपो अथवा बस द्वारा क्षेत्रीय भ्रमण करेंगे। साइकिल भट्टा के स्थान पर बाइक भट्टा प्रदान किए जाने की शासन सी मांग की जाएगी। 15 दिसंबर को जटिल ई-ग्राम स्वराज व गेटवे प्रणाली प्रक्रिया के विरोध में इसके स्थान पर मोबाइल एप्प के माध्यम से भुगतान प्रक्रिया निर्मित करने की मांग शासन द्वारा की जाएगी। इसी दिन 11 बजे समस्त ग्राम पंचायतों के डीएससी, डोंगल एडीओ पंचायत कार्यालय में जमा कर दिए जाएंगे। समस्याओं का उचित समाधान न होने पर संपूर्ण कार्य बहिष्कार, धरना प्रदर्शन व आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। विरोध प्रदर्शन के दौरान शरद कुमार, नितिश कुमार, मनीषा पटेल, रत्नांजलि, शिवम यादव, विनीत द्विवेदी, गौरीशंकर आदि मौजूद रहे।