ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कन्नौजऑफिस तो खुलेंगे, लेकिन अफसर नजर न आएंगे

ऑफिस तो खुलेंगे, लेकिन अफसर नजर न आएंगे

ऑफिस तो खुलेंगे, लेकिन अफसर नजर न आएंगे-कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से विकास भवन के कई अधिकारी भर्ती तो कुछ आईसोलेट-त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और...

ऑफिस तो खुलेंगे, लेकिन अफसर नजर न आएंगे
हिन्दुस्तान टीम,कन्नौजWed, 21 Apr 2021 10:32 PM
ऐप पर पढ़ें

कन्नौज। हिन्दुस्तान संवाद

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव बीत गया है। रामनवमी का भी अवकाश निपट गया। अब सरकारी दफ्तर खुल जाएंगे। लेकिन विकास भवन के कई महकमों में अधिकारी नजर नहीं आएंगे। कारण, वह कोरोना संक्रमण की चपेट में हैं। कर्मचारी ही विभागों का कामकाज संभालेंगे।

पहले सीडीओ आरएन सिंह की कोरोना संक्रमण रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वह होमआईसोलेट बताए गए हैं। डीडीओ एनबी सविता मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ में भर्ती हैं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी छोटेलाल भी पॉजिटिव हैं। जिला कृषि अधिकारी राममिलन सिंह परिहार की रिपोर्ट भी कोविड-19 पॉजिटिव है। इसके अलावा विकास भवन कुछ कर्मी भी पॉजिटिव आए थे। जिन अधिकारियों व कर्मचारियों को ज्यादा दिक्कत नहीं है, वह डॉक्टर की देखरेख में घर पर ही आईसोलेट हैं। गुरुवार से कई दफ्तरों में अधिकारी नजर नहीं आएंगे, उनको कोरोना संक्रमण में जकड़ रखा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें