Hindi NewsUttar-pradesh NewsKannauj NewsNewlywed Woman Found Dead Hanging in Indergarh Family Accuses In-Laws of Murder
फांसी के फंदे लटकता मिला नव विवाहिता का शव, परिजनों का हंगामा

फांसी के फंदे लटकता मिला नव विवाहिता का शव, परिजनों का हंगामा

संक्षेप:

Kannauj News - इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव में एक नव विवाहिता श्रद्धा का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटकता मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। ससुराल वालों पर दहेज मांगने और उत्पीड़न का आरोप है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Dec 09, 2025 06:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share Share
Follow Us on

तिर्वा, संवाददाता। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव में मंगलवार को नव विवाहिता का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटकता मिला। परिजन आनन-फानन में नव विवाहिता को फांसी के फंदे से उतारकर मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। जिसे देखकर ससुराल पक्ष के लोग भाग गए। हंगामा सूचना पाकर पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं उपजिलाधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। किसी तरह मायके पक्ष को समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेजा। कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के निवासी ओमसरन ने पुत्री श्रद्धा उर्फ रोहनी पचीस वर्षीय इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव निवासी परशुराम के पुत्र रिषी के साथ 25 अप्रैल 2025 को हुई थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मायके पक्ष के लोगों ने दान-दहेज के साथ अपनी पुत्री श्रद्धा की विदाई की थी, लेकिन कुछ दिन ठीक बीतने के बाद ससुराल से बेटी को पीटने व उत्पीड़न की शिकायतें आने लगीं। मंगलवार की सुबह श्रद्धा का शव एक कमरे में फांसी के फंदे पर लटकता मिला। जिससे ससुरालजनों के होश उड़ गए। आनन-फानन में ससुरालजनों के लोगों ने फांसी के फंदे से उतारकर मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मायके पक्ष के लोग मेडिकल कॉलेज पहुंच कर हंगामा काटना शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पाकर एसडीएम राजेश कुमार सीओ कुलवीर सिंह, कोतवाल संजय शुक्ला, ठठिया थानाध्यक्ष देवेश पाल, इंदरगढ़ थानाध्यक्ष नीलम सिंह व तालग्राम थानाध्यक्ष ध्यानेन्द्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंच गए। काफी देर समझाने-बुझाने के बाद प्रशासनिक अफसरों ने मायके पक्ष को मना कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया। सास-ससुर, पति व देवर सहित पांच के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा तिर्वा। श्रद्धा के मौत के मामले को लेकर उसके पिता ओम शरन ने थाना इंदरगढ़ में पति अजीत सिंह, ससुर परशुराम, सास रानी देवी, देवर रिषी कुमार, ननद किरन के खिलाफ तहरीर देकर प्रार्थना पत्र में बताया कि ससुराल पक्ष के लोग 20 ग्राम सोने की चेन, एक कार की लगातार मांग कर रहे थे। जिसको देने में वह सक्षम नहीं थे। इसीलिए उसकी पुत्री को ससुराल पक्ष के लोगों मारकर फंदे पर लटका दिया। उसके बाद उसकी मौत की सूचना उसको नहीं दी। थानाध्यक्ष नीलम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।