Kannauj News: स्वाथ्यकर्मियों की लापरवाही से नवजात शिशु की मौत पर हंगामा

हिन्दुस्तान, कन्नौज
Follow us on Google News
share

Kannauj News: छिबरामऊ के 50 शैय्या मैटरनिटी अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही के कारण नवजात शिशु की मृत्यु हो गई। पीड़ित परिवार ने हंगामा किया और उच्चाधिकारियों से शिकायत की। जांच में स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही सामने आई है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

Kannauj News: स्वाथ्यकर्मियों की लापरवाही से नवजात शिशु की मौत पर हंगामा

Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। शहर के 50 शैय्या मैटरनिटी विंग (महिला) अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही के चलते एक नवजात शिशु की मौत हो गई, जिस पर परिजनों ने जमकर हंगामा करते हुए उच्चाधिकारियों से मामले की शिकायत की। सीएमओ के निर्देश पर अस्पताल पहुंची टीम ने मामले की जांच करते हुए पीडि़त और स्वास्थ्यकर्मियों के बयान दर्ज किए। साथ ही पीडि़त को आश्वासन दिया कि जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र के महमूदपुर खास गांव निवासी शिवम कश्यप पुत्र सुखवीर ने बताया कि 13 अगस्त को उसकी पत्नी पूनम को प्रसव पीड़ा होने पर वह उसे दोपहर बाद करीब 3 बजे एंबुलेंस से महिला अस्पताल लेकर पहुंचा।

लगभग एक से दो घंटे का समय बीत गया, लेकिन ड्यूटी पर मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों ने किसी भी तरह का ध्यान नहीं दिया। ऐसे में वह अपनी पत्नी को घर ले गया। दूसरे दिन उसकी पत्नी को फिर परेशानी हुई, तो वह पुन: अस्पताल पहुंचा, लेकिन स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही को देखते हुए वह अपने मरीज को कुछ दूरी पर स्थित प्राइवेट अस्पताल ले गया। वहां शाम करीब साढ़े 5 बजे के बाद प्रसव हुआ, लेकिन नवजात शिशु की हालत बिगड़ गई। इस पर बच्चे को एनआईसीयू में रखे जाने की सलाह दी गई। इस पर वह नवजात शिशु को लेकर आनन-फानन महिला अस्पताल पहुंचा, तो वहां स्वास्थ्यकर्मियों ने नवजात को एनआईसीयू में रखने की वजह ऊपर-नीचे उसे चक्कर कटवाते रहे। इस दौरान उसकी स्वास्थ्यकर्मियों से नोंकझोंक भी हुई। किसी तरह नवजात को एनआईसीयू में रखा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। पीडि़त ने स्वास्थ्यकर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। साथ ही उच्चाधिकारियों से मामले की शिकायत की। सीएमओ के निर्देश पर एसीएमओ डॉ.केपी त्रिपाठी, अपर शोध अधिकारी वाईके मंजुल मामले की जांच करने अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने स्वास्थ्यकर्मियों, पीडि़त, आशा बहू से मामले जानकारी लेकर उनके बयान दर्ज किए। एसीएमओ ने बताया कि जांच में स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही उजागर हुई है। सीएमओ के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsकन्नौजKannauj News: स्वाथ्यकर्मियों की लापरवाही से नवजात शिशु की मौत पर हंगामा