Hindi NewsUttar-pradesh NewsKannauj NewsMystery Surrounds Disappearance of Married Woman in Bihar Family Alleges Foul Play
मायके पक्ष ने पति व ससुरालियों पर जताई अनहोनी की आशंका

मायके पक्ष ने पति व ससुरालियों पर जताई अनहोनी की आशंका

संक्षेप:

Kannauj News - ठठिया थाना क्षेत्र के हिसामुद्दीनपुर गांव में विवाहिता बेबी देवी रहस्यमय तरीके से लापता हो गई हैं। उनके मायके वालों ने पति, सास और गांव के कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पीड़ित मां ने थानाध्यक्ष से बेटी की बरामदगी और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Jan 28, 2026 06:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share Share
Follow Us on

ठठिया, संवाददाता। थाना क्षेत्र के हिसामुद्दीनपुर गांव से एक विवाहिता के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। मायके पक्ष ने पति, सास और गांव के कुछ लोगों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया। पीड़ित मां ने थानाध्यक्ष ठठिया को शिकायती पत्र देकर बेटी की सकुशल बरामदगी और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। बिहार प्रदेश के जिला कटवारा गांव निवासी लीला देवी पत्नी भोला विश्वकर्मा ने बताया कि उनकी पुत्री बेबी देवी की शादी हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार थाना ठठिया क्षेत्र के हिसामुद्दीनपुर गांव निवासी कमलेश शर्मा पुत्र कश्मीर शर्मा से हुई थी। शादी के दौरान एक लाख रुपये नगद, करीब 50 हजार रुपये के जेवर तथा 20 हजार रुपये के बर्तन व कपड़े उपहार स्वरूप दिए गए थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बताया गया कि शादी के बाद कुछ समय तक सब कुछ सामान्य रहा। इस दौरान बेबी देवी को दो पुत्र हुए सत्यम कुमार (9 वर्ष) और सुंदरम कुमार (7 वर्ष)। मायके पक्ष का आरोप है कि तीन दिसंबर के बाद से बेबी देवी से कोई संपर्क नहीं हो सका, उसका मोबाइल फोन लगातार स्विच ऑफ आ रहा है। अनहोनी की आशंका पर 11 जनवरी को मायके पक्ष के लोग बेटी के ससुराल पहुंचे, लेकिन वहां न तो विवाहिता से मिलने दिया गया और न ही बच्चों से। आरोप है कि गांव के लोगों ने गाली-गलौज की और मारपीट पर आमादा हो गए। पीड़ितों का कहना है कि गांव के प्रधान ने बेटी से बात कराने का आश्वासन दिया, लेकिन बाद में फोन भी नहीं लग सका। अंततः मायके पक्ष को अपमानित कर गांव से भगा दिया गया। मायके पक्ष ने आशंका जताई है कि पति, सास और गांव के कुछ लोगों की मिलीभगत से विवाहिता को मार दिया गया है या कहीं भगा दिया गया है। मामले में थाना ठठिया पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर जांच और कार्रवाई की मांग की गई है। ठठिया थानाध्यक्ष देवेश कुमार का कहना है कि शिकायत मिली है, मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।