ईद से पहले ईदगाह मार्ग की गंदगी साफ कराने की मांग

Mar 08, 2026 05:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share Share
Follow Us on

Kannauj News - छिबरामऊ में मुस्लिम समुदाय ने आगामी ईद-उल-फित्र के लिए नगर पालिका से ईदगाह के मार्ग की सफाई और सुधार की मांग की है। समुदाय के प्रतिनिधियों ने पत्र लिखकर नालों में जमा कूड़ा हटाने और सड़क के गड्ढे भरने की अपील की है, ताकि नमाजियों को कोई असुविधा न हो।

ईद से पहले ईदगाह मार्ग की गंदगी साफ कराने की मांग

छिबरामऊ, संवाददाता। आगामी ईद-उल-फित्र के मद्देनजर मुस्लिम समुदाय ने नगर पालिका से ईदगाह के मार्ग को दुरुस्त करने की मांग की है। समुदाय के प्रतिनिधियों रानू कुरैशी, रियाज अहमद, शाकिर, राजू और बहार कुरैशी ने अधिशासी अधिकारी को पत्र लिखकर फर्रुखाबाद रोड स्थित ईदगाह परिसर में तत्काल सफाई की अपील की है। पत्र में बताया गया है कि ईदगाह के आसपास नालों-नालियों में भारी मात्रा में कूड़ा-कर्कट जमा है, जिसे शीघ्र हटवाया जाए। साथ ही ईदगाह जाने वाली मुख्य सड़क पर गहरे-गहरे गड्ढे बने हुए हैं, जो राहगीरों के लिए खतरनाक साबित हो रहे हैं। समुदाय ने जनहित में इन गड्ढों को भरवाने और पूरी सड़क को सुचारू करने की मांग की है।

उल्लेखनीय है कि इस वर्ष ईद 20 मार्च के आसपास होने की संभावना है। ऐसे में समुदाय ने नगर पालिका से अपील की है कि ईद से पहले ही सफाई अभियान चलाकर ईदगाह का मार्ग सुरक्षित और स्वच्छ बनाया जाए, ताकि नमाजियों को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।