Kannauj News: प्रतिबंधित पालीथीन को लेकर पालिका ने चलाया अभियान

हिन्दुस्तान, कन्नौज
Follow us on Google News
share

Kannauj News: गुरसहायगंज में नगर पालिका कर्मचारियों ने फल विक्रेताओं और दुकानदारों के यहां पॉलिथीन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 10 व्यक्तियों से प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त कर 8300 रुपये का जुर्माना वसूला गया। अभियान उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के निर्देशन में चलाया गया। दुकानदारों में हड़कम्प मच गया।

Kannauj News: प्रतिबंधित पालीथीन को लेकर पालिका ने चलाया अभियान

Kannauj News: गुरसहायगंज, संवाददाता। नगर पालिका कर्मचारियों की टीम ने फल विक्रेताओं और दुकानदारों के यहां पॉलिथीन चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें दुकानदारों से जुर्माना वसूल किया गया। इस अभियान से दुकानदारों में हड़कम्प मच गया। गुरुवार को नगर पालिका प्रशासन ने कर्मचारियों की टीम बनाकर नगर क्षेत्र में पॉलिथीन पर प्लास्टिक उन्मूलन अभियान शुरू किया। पालिका कर्मचारियों ने शासन के निर्देशानुसार प्लाॅस्टिक उन्मूलन महा अभियान के तहत उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सीनियर एन्वायरमेंट एसोसिएट धीरेश कुमार के नेतृत्व में पालिका टीम ने पाॅलीथीन निरीक्षण का अभियान चलाया। जिसमें शहनूर, इस्लाम, खालिद, आफाक, अयान समेत 10 व्यक्तियों के पास प्रतिबंधित पाॅलीथीन जब्त करके 8300 रूपये का जुर्माना वसूल किया।

अभियान टीम में आकाश सक्सेना, अशोक कुमार, प्रसन्नजीत मिश्रा, अजय बाबू आदि रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।