ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कन्नौजजन समस्याओं को लेकर पालिका प्रशासन का फूंका पुतला

जन समस्याओं को लेकर पालिका प्रशासन का फूंका पुतला

नगर में व्याप्त कई समस्याओं को लेकर सभासद ने रोष जताते हुए पीपल चौराहा के पास पालिका प्रशासन का पुतला फूंककर गुस्से का इजहार...

जन समस्याओं को लेकर पालिका प्रशासन का फूंका पुतला
हिन्दुस्तान टीम,कन्नौजTue, 15 Sep 2020 11:45 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर में व्याप्त कई समस्याओं को लेकर सभासद ने रोष जताते हुए पीपल चौराहा के पास पालिका प्रशासन का पुतला फूंककर गुस्से का इजहार किया।

कस्साबान के सभासद रानू कुरैशी ने कहा कि पूरा शहर कई समस्याओं से जूझ रहा है। मोहल्लों में लोग पीने के पानी के लिए परेशान हैं। ज्यादातर हैंडपंप खराब पड़े हैं। कई परिवार अभी भी पॉलिथीन तानकर या फिर छप्पर के नीचे रहने को मजबूर हैं। हीरालाल कालेज के पीछे लगा नलकूप पिछले एक वर्ष से खराब चल रहा है। उन्होंने कहा कि इस समस्या को लेकर वह बोर्ड की कई बैठकों में लिखित रूप से प्रस्ताव दे चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई अमल नहीं किया गया। हालत यह हो गई है कि अब लोगों ने सभासदों का घर घेरना शुरू कर दिया है। लोगों की समस्याओं को देखते हुए सभासद रानू कुरैशी ने अपने साथियों के साथ नगर के मुख्य मार्ग पर पीपल चौराहा के पास पालिका प्रशासन का पुतला फूंककर गुस्से का इजहार किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें