Hindi NewsUttar-pradesh NewsKannauj NewsDissatisfied Municipal Councillors in Chhibramau Demand Action Against Officials
पालिका अधिकारियों के खिलाफ सभासदों ने खोला मोर्चा

पालिका अधिकारियों के खिलाफ सभासदों ने खोला मोर्चा

संक्षेप:

Kannauj News - छिबरामऊ में नगरपालिका के अधिकारियों की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट सभासदों ने भाजपा विधायक के आवास पर जाकर उन्हें पत्र सौंपा। सभासदों का कहना है कि पालिका के अधिशासी अधिकारी की कार्यप्रणाली से कोई भी सभासद संतुष्ट नहीं है और समस्याओं का निस्तारण न होने के कारण उन्हें वार्ड में मुंह दिखाने में कठिनाई हो रही है।

Nov 15, 2025 05:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share Share
Follow Us on

छिबरामऊ, संवाददाता। नगरपालिका के अधिकारियों की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट सभासदों ने अब सीधा मोर्चा खोल दिया है। सभासदों ने आपस में बैठक की और फिर इसके बाद सभी सभासद भाजपा विधायक के आवास पर पहुंचे और उन्हें पत्र सौंपकर पालिका अधिकारियों की कार्यप्रणाली से अवगत कराते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई। सभासद सुशील पांडेय एडवोकेट ने बताया कि पालिका के अधिशासी अधिकारी की कार्यप्रणाली से कोई भी सभासद संतुष्ट नहीं है। पालिका कर्मचारी भी बेलगाम हो चुके हैं। ईओ का कर्मचारियों पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। पालिका अधिकारी और कर्मचारी वार्डों की समस्याओं के प्रति कतई गंभीर नहीं है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिसके चलते वार्डों में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। सभासदों को नजरंदाज किया जा रहा है। ऐसी स्थिति में अब सभासदों को सामूहिक रूप से इस्तीफा देने को मजबूर किया जा रहा है। समस्याओं का निस्तारण न होने के कारण उन लोगों को वार्ड में मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ा है। सभासदों ने ईओ को हटाए जाने की मांग करते हुए भाजपा विधायक अर्चना पांडेय को पत्र सौंपा। पत्र में सभासद आसिफ इकबाल, हिमांक त्रिपाठी, नरेंद्र शर्मा, पूनम शाक्य, अमित, शशिप्रभा, पवन कुमारी, मीना बानो, प्रदीप सिंह चौहान, नसीम खान, पप्पी पाल, अमित शाक्य, धर्मेंद्र दुबे, रामनारायन आदि के हस्ताक्षर हैं।