Kannauj News: एक्सप्रेस-वे के सर्विस रोड पर रात में देवर-भाभी से लूटपाट करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, कन्नौज
Follow us on Google News
share

Kannauj News: ठठिया पुलिस ने पिपरौली अंडरपास के पास मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन लूटने की घटना का खुलासा किया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटी गई बाइक, मोबाइल और अवैध हथियार बरामद किए। आरोपियों ने राह चलते व्यक्तियों को निशाना बनाकर लूटपाट करने की योजना बनाई थी।

Kannauj News: एक्सप्रेस-वे के सर्विस रोड पर रात में देवर-भाभी से लूटपाट करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

Kannauj News: ठठिया संवाददाता। एक्सप्रेस-वे के पिपरौली अंडरपास के पास बाइक सवार युवक से मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन लूटने की घटना का ठठिया पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में खुलासा हो गया। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गई स्प्लेंडर बाइक, मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त प्लेटिना बाइक समेत तीन अवैध तमंचे और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। घटनास्थल का पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार और क्षेत्राधिकारी तिर्वा कुलवीर सिंह ने निरीक्षण किया था और अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम का गठन किया था जिसमें ठठिया पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने मंगलवार को यह कार्रवाई की।

घटना का विवरण

ईश्वापुर निवासी लोकेश पुत्र ज्ञान सिंह ने थाना ठठिया में तहरीर देकर बताया था कि एक सितंबर की रात करीब साढ़े आठ बजे वह पिपरौली अंडरपास के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान प्लेटिना बाइक पर सवार तीन अज्ञात लोगों ने उसकी बाइक और उसका मोबाइल फोन छीन लिया था। मामले में थाना ठठिया में तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। मंगलवार को चेकिंग के दौरान संयुक्त पुलिस टीम ने पिपरौली अंडरपास के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों की पहचान

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नरेन्द्र सिंह उर्फ श्याम (21) निवासी निबौरी थाना बिल्हौर, शिवम (22) निवासी ग्राम बछना थाना बिल्हौर और अभिलाष राजपूत (19) निवासी सिहुरा दारा शिकोह थाना बिल्हौर, जनपद कानपुर नगर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई स्प्लेंडर बाइक और वीवो मोबाइल फोन बरामद किया है। इसके अलावा वारदात में प्रयुक्त प्लेटिना बाइक संख्या UP 78 CA 4687, तीन अवैध तमंचे .315 बोर और चार जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने मिलकर योजना बनाई थी कि किसी सुनसान स्थान पर राह चलते व्यक्ति को निशाना बनाकर लूटपाट की जाए और लूट से मिलने वाले रुपये व सामान से अपने शौक पूरे किए जाएं। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया है l इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष संजीव कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक दिनेश चन्द्र, उपनिरीक्षक राजेश कुमार समेत ठठिया पुलिस टीम तथा एसओजी और सर्विलांस टीम के अधिकारियों व पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।

शौक पूरे करने के लिए अपराध की राह चुनी

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि तीनों ने मिलकर राह चलते लोगों को सुनसान स्थान पर रोककर लूटपाट करने की योजना बनाई थी। उनका मकसद लूट से मिलने वाले रुपये और सामान से अपने शौक पूरे करना था। इसी योजना के तहत उन्होंने पिपरौली अंडरपास के पास बाइक सवार लोकेश को निशाना बनाया। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गिरोह ने इससे पहले किसी अन्य वारदात को अंजाम दिया है या नहीं। पुलिस की पूछताछ में सामने आई जानकारी के आधार पर आगे की जांच की जा रही है।

सामान्य प्रश्न

✦लूट की घटना कब हुई थी?−
लूट की घटना एक सितंबर की रात करीब साढ़े आठ बजे हुई थी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsकन्नौजKannauj News: एक्सप्रेस-वे के सर्विस रोड पर रात में देवर-भाभी से लूटपाट करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार