ज्ञाना इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया मदर्स-डे

Newswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share

Kannauj News - गीतापुरम कॉलोनी स्थित ज्ञाना इंटरनेशनल स्कूल में मदर्स डे समारोह धूमधाम से मनाया गया। बच्चों और माताओं ने खेलों, गतिविधियों और प्रतियोगिताओं में भाग लिया। विजेता माताओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया। बच्चों ने अपने माताओं के लिए नृत्य, गीत और कविताएं प्रस्तुत कीं, जिससे माताएं भावुक हो गईं।

ज्ञाना इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया मदर्स-डे

नगर के फर्रुखाबाद रोड पर गीतापुरम कॉलोनी स्थित ज्ञाना इंटरनेशनल स्कूल में प्री-प्राइमरी वर्ग द्वारा मदर्स डे समारोह हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों एवं उनकी माताओं ने बढ़-चढक़र भाग लिया। विद्यालय परिसर में आयोजित मनोरंजक खेलों, गतिविधियों और प्रतियोगिताओं में माताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। विजेता माताओं को विद्यालय प्रशासन की ओर से आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नन्हे बच्चों ने अपनी माताओं के सम्मान में मनमोहक नृत्य, गीत और भावपूर्ण कविताएं प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया। बच्चों की प्रस्तुतियां देखकर माताएं भावुक और प्रसन्न नजर आईं। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर प्रेम, स्नेह और पारिवारिक भावनाओं से सराबोर रहा।

विद्यालय की एमडी रमनलता वर्मा ने कहा कि मां बच्चों की प्रथम गुरु होती है और उनके संस्कारों की मजबूत नींव रखती है। निदेशक रूपाली वर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों और अभिभावकों के बीच भावनात्मक जुड़ाव को मजबूत बनाते हैं। वहीं प्रिंसिपल रूबी मिश्रा ने मदर्स-डे को मां के त्याग, प्रेम और समर्पण को सम्मान देने का विशेष अवसर बताया। कार्यक्रम में ऋचा दुबे, अर्पित दुबे, अंकिता दुबे सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।