
महिलाओं को सुरक्षा और आत्मरक्षा के प्रति किया जागरूक
Kannauj News - कन्नौज में मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत महिला सुरक्षा दल ने जागरूकता कार्यक्रम चलाया। सराफा मार्केट में महिलाओं को सुरक्षा, आत्मरक्षा और कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। हेल्पलाइन नंबरों और शासन की योजनाओं से भी महिलाओं को अवगत कराया गया। टीम ने अपराधों से बचाव के टिप्स भी साझा किए।
कन्नौज। जिले में महिला सुरक्षा दल ने रविवार को मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत व्यापक जागरूकता कार्यक्रम चलाया। सराफा मार्केट समेत भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मिशन शक्ति/एंटी-रोमियो टीमों ने महिलाओं और बालिकाओं से संवाद किया। इस दौरान उन्हें सुरक्षा और आत्मरक्षा संबंधी जानकारी दी। अभियान का उद्देश्य महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षित माहौल प्रदान करते हुए आत्मनिर्भर और जागरूक बनाना है। बालिकाओं को महिला अपराधों की रोकथाम, आत्मसुरक्षा और कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया गया। टीम द्वारा शासन की कल्याणकारी योजनाओं, मिशन शक्ति केन्द्र की सेवाओं और महिला सुरक्षा से जुड़े सभी जरूरी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी साझा की गई—जैसे 1090 वूमेन पावर लाइन, UP112 आपात सेवा, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड लाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन और 108/102 स्वास्थ्य सेवाएँ।
साथ ही साइबर क्राइम, गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा और ठगी जैसे अपराधों से बचाव के टिप्स दिए गए। जिले में महिला सुरक्षा दल लगातार बाजारों, मंदिरों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और ग्रामीण चौपालों में भ्रमण कर महिलाओं एवं छात्राओं से सीधे संवाद कर रहा है। टीमों ने पंपलेट वितरित कर उन्हें अधिकारों, सुरक्षा उपायों और शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया के बारे में जागरूक किया। थानों पर नवस्थापित मिशन शक्ति केन्द्रों के उद्देश्य, उपलब्ध सेवाओं और त्वरित सहायता की जानकारी भी महिलाओं को उपलब्ध कराई गई।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




