Kannauj News: स्कूल को निकली छात्रा नहीं लौटी घर,अपहरण की आशंका

हिन्दुस्तान, कन्नौज
Follow us on Google News
share

Kannauj News: कन्नौज में जलालपुर पनवारा चौकी क्षेत्र से कक्षा छह की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। छात्रा के पिता ने अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने छात्रा की तलाश शुरू की है, लेकिन अब तक उसका कोई पता नहीं चल सका है। परिजनों में चिंता का माहौल है।

Kannauj News: स्कूल को निकली छात्रा नहीं लौटी घर,अपहरण की आशंका

Kannauj News: कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर पनवारा चौकी क्षेत्र से कक्षा छह की छात्रा संदिग्ध हालातों में लापता हो गई। छात्रा के पिता ने अपहरण की आशंका जताते हुए कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित के मुताबिक उसकी बेटी मकरंदनगर स्थित कॉलेज में कक्षा छह की छात्रा है। 7 सितंबर की सुबह करीब आठ बजे वह साइकिल लेकर घर से स्कूल के लिए निकली थी। छात्रा स्कूल नहीं पहुंची। उसकी साइकिल गोवर्धनी तिराहे पर स्थित दुर्गा कोल्ड के गेट के पास खड़ी मिली। बताया गया कि डोली वहां अन्य लड़कियों के साथ खड़ी थी और बाद में ऑटो से स्कूल जाती दिखी थी।परिजनों

के मुताबिक 7 सितंबर से 8 सितंबर तक छात्रा घर वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। परेशान पिता ने जलालपुर पनवारा चौकी पहुंचकर पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया और बेटी के अपहरण की आशंका जताते हुए उसे सकुशल बरामद करने की मांग की। पुलिस ने प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है। परिजन किसी अनहोनी की आशंका को लेकर चिंतित हैं। पुलिस लगातार छात्रा के आने-जाने वाले संभावित स्थानों और संपर्कों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsकन्नौजKannauj News: स्कूल को निकली छात्रा नहीं लौटी घर,अपहरण की आशंका