
लकड़ी लेने गई किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म
Kannauj News - कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी प्लाट से लकड़ी लेने गई थी, तभी उसे युवक ने दबोच लिया और एकांत स्थान पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीडि़त ने
छिबरामऊ,संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में प्लाट से लकड़ी लेने गई किशोरी को बंधक बनाकर युवक ने दुष्कर्म किया। किशोरी ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। परिजन किशोरी को लेकर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रविवार को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले निवासी ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि 12 दिसंबर की शाम उसकी 15 वर्षीय बेटी घर से कुछ दूर स्थित प्लाट से लकड़ी लेने गई थी। तभी उसे गांव के ही अनिकेत पुत्र रामदास ने बेटी को पकड़ कर बंधक बनाकर कपड़े से मुंह बंद कर दिया।
जिससे उसकी पुत्री चिल्ला नहीं सकी। इसके बाद एक युवक ने जबरदस्ती दुष्कर्म किया। काफी समय बाद जब पुत्री घर नहीं लौटी, तब उसकी पत्नी ने उसके बेटे से खोजबीन की बात कही। काफी तलाश के बाद भी जब वह नहीं मिली, तब उसके भाई के बेटे के पास एक युवक का फोन आया, जिसमें कहा गया है कि उसने उसके चाचा की बेटी को पकड़कर ले गया है और दुष्कर्म किया है। उसे ले जाओ आके। साथ ही धमकी दी कि यदि पुलिस से शिकायत की तो उसके चाचा की बेटी को जान से मार देंगे। पीड़ित ने बताया कि वह अगले दिन 13 दिसंबर की सुबह कोतवाली पहुंचा और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस संबंध में कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़िता को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




