Hindi NewsUttar-pradesh NewsKannauj NewsMinister Asim Arun Inspects Sewer Treatment Plant in Kannauj for Ganga River Protection
सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर मंत्री परखी क्रियाशीलता

सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर मंत्री परखी क्रियाशीलता

संक्षेप:

Kannauj News - कन्नौज। समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने बुधवार को अमरापुर स्थित नगर के मुख्य सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि इस निरीक

Dec 03, 2025 12:04 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share Share
Follow Us on

कन्नौज,संवाददाता। समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने मंगलवार को अमरापुर स्थित नगर के मुख्य सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि इस निरीक्षण का उद्देश्य यह समझना था कि शहर से निकलने वाला सीवर जल किस प्रकार शुद्ध किया जाता है, शुद्धिकरण प्रक्रिया में गंदगी क्यों नहीं बचती और सफाई के बाद यह पानी किस प्रक्रिया के तहत गंगा नदी में प्रवाहित होता है। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि प्लांट निर्धारित मानकों के अनुसार प्रभावी ढंग से कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह व्यवस्था इस बात का भरोसा दिलाती है कि शुद्ध किए बिना किसी भी प्रकार का प्रदूषित पानी गंगा नदी में नहीं छोड़ा जा रहा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मंत्री ने यह भी साफ किया कि नगर के मुख्य सीवर प्लांट में पूर्व में हुई कमियों और निर्माण संबंधी त्रुटियों को गंभीरता से लिया गया है। जिन ठेकेदारों और जिम्मेदार इंजीनियरों द्वारा लापरवाही की गई थी, उनके खिलाफ सुधारात्मक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कार्यों को मानकों के अनुसार समयबद्ध रूप से दुरुस्त नहीं किया गया, तो दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कहा कि गंगा संरक्षण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है और जिला इस दिशा में सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है। मंत्री ने लोगों से अपील की कि वे नगर में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों में सक्रिय सहयोग करें, ताकि कन्नौज और गंगा नदी दोनों के लिए स्वच्छ जल सुनिश्चित किया जा सके।