Hindi NewsUttar-pradesh NewsKannauj NewsMid-Day Meal Scheme Healthy Nutrition for Children at Sikandar Pur School
सप्लीमेंट्री न्यूट्रिशन के तहत गजक पट्टी वितरण

सप्लीमेंट्री न्यूट्रिशन के तहत गजक पट्टी वितरण

संक्षेप:

Kannauj News - फोटो 7-गजक पट्टी वितरित करते चेयरमैन हरिहर सिंह।सिकंदरपुर। भारतीय शिक्षा सदन इंटर कालेज सिकंदरपुर में मिड-डे मील योजना के अंतर्गत बच्चों को मेन्यू के

Dec 12, 2025 12:23 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share Share
Follow Us on

सिकंदरपुर। भारतीय शिक्षा सदन इंटर कालेज सिकंदरपुर में मिड-डे मील योजना के अंतर्गत बच्चों को मेन्यू के अनुसार मिक्स दाल और रोटी परोसी गई। साथ ही सप्लीमेंट्री न्यूट्रिशन कार्यक्रम के तहत गजक पट्टी का वितरण किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष हरिहर सिंह व विभिन्न वार्डों के सभासदों को विशेष रूप से विद्यालय आमंत्रित किया गया था। चेयरमैन हरिहर सिंह ने बच्चों को गजक पट्टी वितरित कर पोषण की महत्ता पर जोर दिया। सभासदों ने भी वितरण में सक्रिय भागीदारी निभाई। प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार ने बताया कि यह योजना बच्चों के स्वास्थ्य सुधार और स्कूल उपस्थिति बढ़ाने में सहायक है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें