ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कन्नौजसभासदों ने नगर पंचायत कार्यालय में डाला ताला

सभासदों ने नगर पंचायत कार्यालय में डाला ताला

नगर पंचायत में भ्रष्टाचार व मनमानी को लेकर जहां सभासदों ने हंगामा काट दिया। सभी कर्मियों को बाहर निकालकर नगर पंचायत के मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया। जिसको लेकर कर्मचारियों में हड़कम्प मच गया। सभासदों...

सभासदों ने नगर पंचायत कार्यालय में डाला ताला
हिन्दुस्तान टीम,कन्नौजFri, 19 Jul 2019 11:14 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर पंचायत में भ्रष्टाचार व मनमानी को लेकर जहां सभासदों ने हंगामा काट दिया। सभी कर्मियों को बाहर निकालकर नगर पंचायत के मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया। जिसको लेकर कर्मचारियों में हड़कम्प मच गया। सभासदों ने अधिशाषी अधिकारी के कार्यप्रणाली से असंतुष्ट होकर प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान किया।

शुक्रवार को नगर पंचायत के सभासदों ने एक राय होकर नगर पंचायत में काम कर रहे कर्मियों को बाहर निकालकर मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया। सभासदों ने नगर पंचायत में हो रहे भ्रष्टाचार व मनमाने काम करने का आरोप लगाया। सभासदों ने बताया कि नगर पंचायत में कोई भी प्रस्ताव उनके संज्ञान में नहीं लाया जाता है और न ही किसी को जानकारी दी जाती है। सभी प्रस्ताव मनमाने ढंग से स्वीकृत कर दिए जाते हैं। जिससे निश्चित ही अधिशाषी अधिकारी व नगर पंचायत अध्यक्षा की तानाशाही चल रही है। जब तक सभी प्रस्ताव सभासदों के समक्ष रखे नहीं जाएंगे, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें