धूमधाम के साथ निकली महर्षि कश्यप की विशाल शोभायात्रा, लगे नारे
Kannauj News - कस्बे में महर्षि कश्यप की जयंती पर महर्षि कश्यप वंशी सेवा समिति द्वारा विशाल शोभायात्रा आयोजित की गई। यह यात्रा डीएन इंटर कॉलेज से शुरू होकर इंदरगढ़ तिराहे तक गई। यात्रा में समाजसेवियों का जोरदार स्वागत किया गया और महर्षि कश्यप की प्रतिमा के साथ सैकड़ों लोग शामिल हुए।

तिर्वा, संवाददाता। कस्बे में महर्षि कश्यप की जयंती पर रविवार को महर्षि कश्यप वंशी सेवा समिति द्वारा विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा डीएन इंटर कॉलेज से शुरू होकर कस्बे के इंदरगढ़ तिराहे तक गई। बाला जी मंदिर के निकट शोभायात्रा का समापन किया गया। इस शोभायात्रा का कस्बे में जगह-जगह समाजसेवियों द्वारा स्वागत किया गया। महर्षि कश्यप वंशी सेवा समिति के तत्वाधान में रविवार की सुबह 11 बजे के करीब डीएन इंटर कॉलेज से यात्रा की शुरूआत हुई। यात्रा में सबसे आगे रथ पर महर्षि कश्यप की प्रतिमा विराजमान थी। इसके बीच समाज के सैकड़ों लोग महर्षि कश्यप अमर रहे के नारे लगाते हुए पैदल व बाइकों पर सवार होकर चल रहे थे।
यात्रा का ठठिया रोड चैराहा, प्लाजा मार्केट, क्रान्ति चैराहा, गांधी चैराहे पर जोरदार स्वागत किया गया। प्लाजा मार्केट के सामने नवदुर्गा सेवा समिति के महासचिव प्रभात कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष अंशुल कौशल, शोभायात्रा अध्यक्ष अकुंर सिंह, वरिष्ठ सपा नेता मुनेश राठौर ने शोभायात्रा में शामिल लोगों पर पुष्प वर्षा कर उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद यात्रा इंदरगढ़ तिराहे पर स्थित बालाजी मंदिर पर जाकर समाप्त हुई। यात्रा में मुख्य रूप से वरिष्ठ सपा नेता इं. अनिल पाल सहित कई राजनैतिक दलों के जनप्रतिनिधि शामिल हुए। इसके अलावा समिति के संरक्षक घनश्याम बाथम, अध्यक्ष ध्रुव कश्यप, उपाध्यक्ष शिवा बाथम, पंकज सांवरिया, सनी बाथम, राजीव बाथम, रामआसरे, ग्रीशचन्द्र, अवधेश, कौशल किशोर, राधेश्याम, बृजलाल, हरिश्चन्द्र समेत कई लोग मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


