होली पर घर पहुंचने को मारमारी, ट्रेन-बस खचाखच
Kannauj News - कन्नौज रेलवे स्टेशन पर होली से पहले घर लौटने वाले यात्रियों की भारी भीड़ देखी गई। ट्रेनों और बसों में सफर करने वाले यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। टिकट काउंटरों पर लंबी कतारें और प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। रोडवेज ने बसों की संख्या बढ़ाई, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ।

कन्नौज,संवाददाता। होली से पहले घर लौटने वालों की भीड़ उमड़ रही है। रेलवे स्टेशन पर सुबह से ही यात्रियों की भीड़ भाड़ बनी रही। हालात यह रहे कि प्लेटफॉर्म से लेकर टिकट काउंटर और प्रवेश द्वार तक लंबी कतारें लगी रहीं। ट्रेनों के जनरल डिब्बों में यात्रियों की इतनी भीड़ रही कि पैर रखने तक की जगह नहीं बची। दिल्ली, इलाहाबाद, वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ, कोलकाता, राजस्थान और मुंबई जाने वाले यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। त्योहार के चलते प्रतिदिन लगभग 1000 से अधिक यात्रियों का आवागमन हो रहा है, जिससे अधिकांश ट्रेनों में आरक्षण फुल हो चुका है।
रिटर्न टिकट न मिलने के कारण लोग मजबूरी में जनरल कोच का सहारा ले रहे हैं। कई यात्री दरवाजों पर लटककर और गैलरी में खड़े होकर सफर करते देखे गए। स्पेशल ट्रेनों से भी नहीं मिली पूरी राहत रेलवे प्रशासन की ओर से होली के मद्देनज़र दो स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं एक अनवरगंज से बांद्रा तथा दूसरी मऊ से जोधपुर के लिए। इसके बावजूद भीड़ का दबाव कम नहीं हुआ और नियमित ट्रेनों में हालात जस के तस बने रहे। त्योहार को देखते हुए रोडवेज ने बढ़ाए फेरे फिर भी बसों में खड़े होकर सफर करना पड़ है यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रोडवेज विभाग ने कानपुर से दिल्ली रूट पर बसों की संख्या बढ़ा दी। अच्छी स्थिति वाली अतिरिक्त बसों को लगाया गया, जिससे कुछ हद तक यात्रियों को सहूलियत मिली। बावजूद इसके बस स्टैंड पर भी भारी भीड़ देखी गई। कई बसें क्षमता से अधिक यात्रियों को लेकर रवाना हुईं और लोगों को खड़े होकर लंबी दूरी का सफर करना पड़ा। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को विशेष असुविधा झेलनी पड़ी। टिकट काउंटरों पर लंबी लाइनें और प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। सुरक्षा व्यवस्था मौजूद रही, लेकिन यात्रियों की संख्या अधिक होने से दबाव साफ नजर आया। बस स्टैंड पर भी यात्रियों के बीच सीट को लेकर अफरा तफरी की स्थिति देखी गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


