Kannauj News: हीरालाल इंटर कॉलेज में 200 पौधों का रोपण

हिन्दुस्तान, कन्नौज
Follow us on Google News
share

Kannauj News: छिबरामऊ के हीरालाल वीएन इंटर कॉलेज में वृक्षारोपण महाअभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत आलोक गुप्ता ने एक पेड़ मां के नाम अभियान से की। प्रधानाचार्य राधा बल्लभ मिश्र के नेतृत्व में 200 पौधे लगाए गए। शिक्षकों और विद्यार्थियों ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। पर्यावरण पर पोस्टर प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।

Kannauj News: हीरालाल इंटर कॉलेज में 200 पौधों का रोपण

Kannauj News: छिबरामऊ। वृक्षारोपण महाअभियान के तहत हीरालाल वीएन इंटर कॉलेज में भव्य पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के पूर्व प्रबंधक आलोक गुप्ता ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधा लगाकर किया। प्रधानाचार्य राधा बल्लभ मिश्र के नेतृत्व में विद्यालय परिसर में आम, जामुन, शीशम, कासिया, पाकड़, नींबू और अमरूद सहित 200 पौधे लगाए गए। सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों और अतिथियों ने पौधों के संरक्षण व नियमित सिंचाई का संकल्प लिया। अभियान को सफल बनाने में एनसीसी मेजर संदीप कुमार माधव, स्काउट मास्टर सत्यपाल सिंह, व्यायाम शिक्षक वीरेंद्र कुमार वर्मा, समस्त स्टाफ, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट्स और छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

इस अवसर पर पर्यावरण विषयक पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।