Hindi NewsUttar-pradesh NewsKannauj NewsMass Marriage Ceremony in Kannauj 243 Couples Joined in Chief Minister s Scheme
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 243 जोड़ों ने थामा एक दूजे का हांथ

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 243 जोड़ों ने थामा एक दूजे का हांथ

संक्षेप:

Kannauj News - कन्नौज के पीएसएम कॉलेज में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 243 जोड़ों का विवाह समारोह आयोजित किया गया। इसमें 7 मुस्लिम जोड़ों का निकाह भी हुआ। समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण ने नव विवाहितों को आशीर्वाद दिया और आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाने का आह्वान किया।

Tue, 25 Nov 2025 12:09 AMNewswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share Share
Follow Us on

कन्नौज, संवाददाता। शहर के पीएसएम कॉलेज का प्रांगण सोमवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आयोजित सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 243 जोड़ों ने वैवाहिक जीवन में प्रवेश किया। वहीं 7 जोड़े मुस्लिम समुदाय से थे जिनका निकाह कराया गया। दस दौरान प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण ने नव विवाहित जोड़ों का आशीर्वाद देकर नए जीवन में प्रवेश की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री असीम अरुण ने नवदम्पतियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि विवाह केवल दो व्यक्तियों का नहीं, बल्कि दो परिवारों का सुंदर मिलन है। उन्होंने कहा कि नए जीवन की शुरुआत के साथ-साथ युवाओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ाने चाहिए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मंत्री ने बताया कि योगी सरकार युवाओं के कौशल विकास, शिक्षा और रोजगार को प्राथमिकता देते हुए स्वरोजगार बढ़ाने हेतु कई योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने नवविवाहितों को इन योजनाओं का लाभ उठाकर खुद का रोजगार स्थापित करने और आर्थिक रूप से सशक्त बनने का आह्वान किया। बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना को आधार से जोड़कर अधिक पारदर्शी बनाया गया है, जिससे पात्र लाभार्थियों को बिना बाधा के योजना का पूरा लाभ मिल सके। समारोह में आल्हा गायक संग्राम सिंह के प्रस्तुतीकरण की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि यह लोककला की समृद्ध परंपरा को जीवित रखने का सराहनीय प्रयास है। भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने सभी नवविवाहित जोड़ों को मंगलकामनाएं देते हुए कहा कि यह समारोह विभिन्न संस्कृतियों और परंपराओं का अनोखा संगम है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि हर दंपति का वैवाहिक जीवन प्रेम, सम्मान और सौहार्द से परिपूर्ण रहे। समारोह में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, ब्लॉक प्रमुख, डीआरडीए परियोजना निदेशक सहित अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं वर-वधू के परिजन मौजूद रहे। जिला समाज कल्याण अधिकारी वेद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि योजना के तहत प्रति जोड़ा 1,00,000 का व्यय किया जाता है। इसमें 60,000 कन्या के खाते में, 25,000 के उपहार जिनमें वस्त्र, चांदी के आभूषण, गृह उपयोगी सामग्री आदि शामिल हैं। जबकि 15,000 आयोजन पर व्यय होते हैं।