मंगल सिंह भाकियू के बने तहसील सचिव
Mar 08, 2026 05:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
Kannauj News - छिबरामऊ में भाकियू (भानु) के संगठन विस्तार के तहत मंगल सिंह को तहसील सचिव नियुक्त किया गया है। उन्हें कन्नौज के निर्णय के अनुसार यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन के राष्ट्रीय मंत्री अमन यादव ने विश्वास जताया कि मंगल सिंह संगठन की नीतियों के प्रति निष्ठा से कार्य करेंगे।

छिबरामऊ। भाकियू (भानु) में संगठन विस्तार के तहत नंदग्रामपुर लोकपुर निवासी मंगल सिंह को तहसील सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। प्रतिनिधि मंडल कन्नौज के निर्णय के अनुसार उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई। संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री अमन यादव ने नियुक्ति पत्र जारी करते हुए विश्वास जताया कि मंगल सिंह संगठन की नीतियों और उद्देश्यों के प्रति पूरी निष्ठा व लगन से कार्य करेंगे। साथ ही किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहकर संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


