Hindi NewsUttar-pradesh NewsKannauj NewsMakar Sankranti Celebrated with Khichdi Mahotsav at Gama Devi Temple
सामाजिक समरसता का खिचड़ी भोज कल

सामाजिक समरसता का खिचड़ी भोज कल

संक्षेप:

Kannauj News - छिबरामऊ में 15 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर खिचड़ी महापर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इस पर्व पर दान-पुण्य, स्नान और खिचड़ी भोज की परंपरा है। गमा देवी शक्तिपीठ में सामाजिक समरसता के लिए खिचड़ी भोज का आयोजन किया जाएगा। सभी सनातन धर्मियों से इस पवित्र अवसर पर शामिल होने की अपील की गई है।

Jan 13, 2026 05:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share Share
Follow Us on

छिबरामऊ, संवाददाता। मकर संक्रांति के अवसर पर खिचड़ी महापर्व का विशेष महत्व है। इस पर्व पर दान-पुण्य, स्नान और खिचड़ी भोज की परंपरा सदियों से चली आ रही है। इसी कड़ी में नगर स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ गमा देवी में 15 जनवरी बृहस्पतिवार को बड़ी धूमधाम से खिचड़ी महापर्व मनाया जाएगा। शक्तिपीठ के पुजारी पंडित बनारसीदास शास्त्री ने बताया कि इस वर्ष प्रदोष काल के बाद रात में संक्रांति लगने से पुण्य काल दूसरे दिन अर्थात 15 जनवरी को ही प्रारंभ होगा। इसलिए मकर संक्रांति का पर्व गुरुवार 15 जनवरी को मनाया जाएगा। इस अवसर पर गंगा, अन्य नदियों, तीर्थों एवं कुओं-सरोवरों में स्नान का विशेष महत्व है।

उन्होंने बताया कि पर्व के दौरान ब्राह्मणों, साधु-संतों को धन, वस्त्र, शाल, कंबल, पादुका, धार्मिक पुस्तकें विशेषकर पंचांग तथा अन्य सामग्री का दान किया जाता है। पंडित बनारसीदास शास्त्री ने जानकारी दी कि दोपहर 12:30 बजे से मंदिर परिसर में सामाजिक समरसता की खिचड़ी भोज का आयोजन होगा। उन्होंने नगर के सभी सनातन धर्मियों से अपील की है कि वह बड़ी संख्या में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करें और इस पवित्र अवसर को भक्ति व उल्लास के साथ मनाएं। यह आयोजन सामाजिक एकता, भक्ति और परंपराओं को मजबूत करने का बेहतरीन माध्यम साबित होगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;