Kannauj News: तालाब की गन्दगी व जल निकासी की समस्या खत्म करने की मांग

हिन्दुस्तान, कन्नौज
Follow us on Google News
share

Kannauj News: गुरसहायगंज में मझपुरवा गाँव में तालाब की गंदगी और जलभराव की समस्या को लेकर पंचायती राज विभाग के मंत्री प्रतिनिधि गुंजन यादव और भाकियू जिलाध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह राठौर ने ग्रामीणों से बातचीत की। उन्होंने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया और जल निकासी के सुधार के लिए ग्राम पंचायत सचिव से संपर्क किया।

Kannauj News: तालाब की गन्दगी व जल निकासी की समस्या खत्म करने की मांग

Kannauj News: गुरसहायगंज, संवाददाता। गुरुवार को विकास खंड तालग्राम के ग्राम मझपुरवा के मोहल्ला तिहाई मदीना मस्जिद के पास में तालाब की गन्दगी व जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण जलभराव व संक्रमित रोगों के खतरों की समस्याओं की ग्रामीणों द्वारा सूचना पर मौके पर पहुंचे पंचायती राज विभाग कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि गुंजन यादव व भाकियू (स्वराज) जिलाध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह राठौर ने ग्रामीणों से मुलाकात कर समस्याएं सुनी। कैबनेट मंत्री प्रतिनिधि व भाकियू नेताओं ने ग्रामीणों को समस्याओं के समाधान कराने का भरोसा दिलाया। मंत्री प्रतिनिधि ने दूरभाष पर वार्ता करते हुए ग्राम पंचायत सचिव से तत्काल प्रभाव से जलभराव की समस्या को दूर करके साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कहा।

इस मौके पर मोहम्मद अकबर खान, मोहम्मद शमी खान, आयुष राठौर, प्रवीण उर्फ रिंकू तिवारी, अनिरुद्ध राजपूत आदि रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsकन्नौजKannauj News: तालाब की गन्दगी व जल निकासी की समस्या खत्म करने की मांग