Kannauj News: मेले से लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर पीटा, रिपोर्ट
हिन्दुस्तान, कन्नौज
Kannauj News: तालग्राम के पिड़ारीखेड़ा गांव में पंकज ने बताया कि रविवार को रोहली मेले से लौटते समय उसे कुछ ग्रामवासियों ने घेर लिया और उसकी पिटाई कर दी। पीड़ित ने आरोप लगाया कि वे उसे अक्सर परेशान करते हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच चल रही है।

Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। थाना क्षेत्र के पिड़ारीखेड़ा गांव निवासी पंकज पुत्र रामकृष्ण ने बताया कि रविवार शाम करीब चार बजे वह रोहली मेले से बाइक से घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही ध्रुव सिंह, बलराम और रक्षपाल ने उसे घेर लिया और बाइक रुकवा ली। इसके बाद आरोपितों ने गालीगलौज करते हुए लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी। आरोप लगाया कि आए दिन रास्ता रोककर उसे परेशान करते हैं। पीड़ित ने पुलिस से आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी निरीक्षक रंजना पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।


