Hindi NewsUttar-pradesh NewsKannauj NewsLocal Administration Removes Illegal Stalls Near Block Headquarters in Chhibramau
ब्लॉक मुख्यालय के बाहर अतिक्रमण पर फिर गरजा बुलडोजर

ब्लॉक मुख्यालय के बाहर अतिक्रमण पर फिर गरजा बुलडोजर

संक्षेप:

Kannauj News - छिबरामऊ में स्थानीय प्रशासन ने ब्लॉक मुख्यालय के बाहर सड़क किनारे रखे खोखों को हटवाया। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। पहले भी खोखे हटाए गए थे, लेकिन फिर से रख लिए गए थे। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अन्य खोखों को भी हटाने की मांग की।

Jan 09, 2026 12:47 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share Share
Follow Us on

छिबरामऊ, संवाददाता। स्थानीय प्रशासन ने एक बार फिर से ब्लॉक मुख्यालय गेट के बाहर हाइवे किनारे रखे खोखों को प्रभावी कार्रवाई करते हुए हटवा दिया। हालांकि इससे पूर्व भी खोखे हटवाए गए थे, लेकिन बाद में पुन: रख लिए गए। शिकायत के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई, जिससे अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा। जीटी रोड हाइवे किनारे ब्लॉक मुख्यालय के बाहर बाउंड्री से सटे तमाम खोखे रखे थे। सपा नेता संतोष गुप्ता ने इन खोखों को हटवाने के लिए शासन और प्रशासन को शिकायतीपत्र भेजे थे। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पिछले दिनों खोखे हटवाए गए थे। कुछ दिन तक तो मामला शांत पड़ा रहा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

फिर इसके बाद पुन: खोखे रख लिए गए। शिकायत के बाद एक बार फिर स्थानीय प्रशासन हरकत में आ गया। गुरुवार की शाम उपजिलाधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी के निर्देश पर नायब तहसीलदार रामप्रकाश, नायब तहसीलदार हिमांशू प्रभाकर, लेखपाल प्रशांत त्रिपाठी, नगरपालिका के जेई रविराज कौशल पुलिस फोर्स और पालिका की टीम के साथ दो जेसीबी मशीन लेकर ब्लॉक मुख्यालय गेट पर पहुंचे। अतिक्रमण हटाने आए, अधिकारियों के लावलश्कर टीम को देख लोगों में हडक़ंप मच गया। जहां कुछ लोगों ने स्वयं अपना अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। वहीं पालिका की जेसीबी मशीन ने वहां रखे खोखों को उठाकर अलग रखना शुरू कर दिया। इस दौरान लोगों की काफी भीड़ भी रही। ब्लॉक मुख्यालय के सामने सड़क के दूसरी तरफ बिजलीघर के बाहर लाइन से दर्जनों खोखे सडक़ किनारे रखे हैं। उन पर प्रशासन की नजर नहीं जा रही हैं। स्थानीय लोगों ने रोष जताते हुए कहा कि अतिक्रमण को लेकर प्रशासन का एक समान रवैया होना चाहिए। ब्लॉक मुख्यालय की तरफ जो खोखे रखे थे, वह तो सडक़ से काफी दूर थे, जबकि बिजलीघर के सामने जो खोखे रखे हैं, वह बिल्कुल सड़क पर रखे हैं। उन खोखों से हमेशा हादसों की आशंका बनी रहती है। लोगों ने सड़क किनारे रखे उन खोखों को भी हटवाए जाने की प्रशासन से मांग की।